चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी BYD ने इस साल ऑटो एक्सपो में अपनी इलेक्ट्रिक कार BYD Sealion 7 को पेश किया था। उसके बाद कंपनी ने इसी साल फरवरी में इस कार की कीमत का खुलासा किया था। यह दो वेरीएंट में उपलब्ध है, इसके Premium वेरीएंट की कीमत 48.90 लाख रुपये है जबकि इसके Performance की कीमत 54.90 लाख रुपये है। लेकिन सबसे बड़ी और खास बात ये है कि यह इलेक्ट्रिक आपके लिए एक दम सुरक्षित भी है। हाल ही में हुए Euro NCAP Crash टेस्ट में इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है, इसका मतलब ये हुआ कि अगर कोई हादसा होता है तो इस कार में इसमें बच्चे और बड़े सभी सुरक्षित हो सकते हैं।
भारत में BYD तेजी से काम कर रही है लेकिन इसकी आफ्टर सेल्स सर्विस बहुत बेहतर नहीं है। कंपनी को अभी काम करने की काफी जरूरत है। BYD Sealion 7 की डिलीवरी पिछले महीने ही शुरू कर दी थी। कंपनी ने जो कीमत इसकी रखी है वो सिर्फ इसकी 70,000 यूनिट की बुकिंग तक ही यह कीमत मान्य होगी,उसके बाद इसकी कीमत में इजाफा कर दिया जाएगा। आइये जानते हैं इसके फीचर्स…
567 किलोमीटर की रेंज
BYD Sealion 7 में 82.56 kWh का बैटरी पैक दिया है जो सिंगल चार्ज में 567 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इसमें लगी मोटर सिर्फ 4.5 सेकेंड के अंदर 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने की पावर रखती है। कार में 390 किलोवाट की पावर वाला मोटर दिया गया है, जो 690 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। लंबी दूरी के लिए यह एक शानदार कार साबित हो सकती है। वहीं डेली यूज़ के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन हैवी ट्रैफिक में इसे ड्राइव करना थोडा टफ हो सकता है।
टॉप फीचर्स
BYD की नई Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV में फीचर्स की कोई कमी नहीं है। इस गाड़ी में 15.6 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ पैनोरमिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले और व्हीकल टू लोड जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा नापा लेदर सीट, 128 कलर एंबिएंट लाइट्स, वायरलेस फोन चार्जर, वॉटर ड्रॉप टेल लैंप, व्हीकल टू लोड और 12 स्पीकर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: KIA प्लांट से चोरी हुए 900 इंजन, कंपनी को भी नहीं लगी भनक! जांच में जुटी पुलिस
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
7 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
11 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines