नई 2025 BYD Seal इलेक्ट्रिक सेडान कार लॉन्च हो गई है। इस बार यह कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ आई है। यह पहले से ज्यादा बेहतर हुई है। इसके अलावा कंपनी ने इसका डिजाइन में भी थोड़ा बदलाव किया गया है। इसके अलावा इसके इंटीरियर में भी नयापन है जो अब पहले से ज्यादा लग्जरी नजर आता है। आइये जानते हैं नई BYD Seal इलेक्ट्रिक सेडान कार में और क्या कुछ खास और नया है …
सिंगल चार्ज में 650 किलोमीटर की रेंज
नई 2025 BYD Seal को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसमें एक 61.44 kWh बैटरी पैक दिया है जो 510 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है जबकि 80.64 kWh का बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 650 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। यह इलेक्ट्रिक कार महज 3.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 240 किमी/घंटा है। खास बात ये है कि 10% से 80% तक चार्ज होने में यह सिर्फ 25 मिनट का समय लेती है।
ADAS सेफ्टी फीचर्स
नई 2025 BYD Seal इलेक्ट्रिक सेडान में कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गये हैं। ADAS फंक्शन को बढ़ाने के लिए इसमें LIDAR सेंसर मॉड्यूल लगाया गया है जो इसके ऑटोमेटिक ड्राइविंग एबिलिटी को और भी बेहतर करने में मदद करता है। इसमें हाई-स्पीड और सिटी नेविगेशन, ऑटो पायलट और ऑटोमेटेड वैलेट पार्किंग की भी सुविधा मिलती है। स्पीड लिमिट अलर्ट भी आपको इसमें मिलेगा ताकि ओवर स्पीड चालान से बचा जा सके। नई BYD Seal के इंटीरियर में नयापन तो है साथ ही कई फीचर्स पहली बार इसमें दिए गये हैं।
इसमें अब चार-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया है जिसमें रोटेशन फंक्शन और एक बड़ा सेंट्रली माउंटेड फ्लोटिंग टचस्क्रीन दिया गया है। इसमें एक मिनिमलिस्ट सेंटर कंसोल, वायरलेस चार्जिंग पैड के साथ सभी वेरिएंट में W-HUD हेड-अप डिस्प्ले दिया है। सेफ्टी के लिए इसमें 13 एयरबैग्स दिए गए हैं।
नए प्लेटफॉर्म पर नई ई BYD Seal इलेक्ट्रिक
नये 3.0 Evo प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है नई 2025 BYD Seal इलेक्ट्रिक सेडान कार। यह एक बेहद मजबूत प्लेटफॉर्म है। यह वजन में हल्की है इसलिए इसकी परफॉरमेंस बढ़िया रहेगी। यह 12-इन-1 इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम से लैस है। नई Seal इलेक्ट्रिक कार फास्ट चार्जिंग सिस्टम से लैस है। इस प्लेटफॉर्म की वजह से बढ़िया माइलेज मिलती है।
कितनी है कीमत ?
नई 2025 BYD Seal को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके लॉन्ग रेंज एडिशन की कीमत 189,800 युआन (करीब 21.6 लाख रुपये), 650 इंटेलिजेंट ड्राइविंग एडिशन की कीमत 216,800 युआन (24.7 लाख रुपये) और इसके टॉप वैरिएंट 600 AWD ड्राइव की कीमत 239,800 युआन (27.31 लाख रुपये) है। भारत में जल्द ही नई BYD Seal EV 2025 मॉडल को लॉन्च कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: सेकंड हैंड कार बाजार में इन दो कारों की सबसे ज्यादा डिमांड, टियर-2 शहरों में बढ़ी मांग
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
17 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines