2025 Bajaj Pulsar RS200: बाइक लवर्स के लिए गुड न्यूज़…अब बजाज ऑटो नए साल में अपनी नई बाइक लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी ने अपनी नई 2025 Pulsar RS200 का टीजर भी जारी किया है। नए टीजर में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। उम्मीद है कि नए मॉडल को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जा सकता है। नई Pulsar RS200 में ना सिर्फ नया डिजाइन देखने को मिलेगा साथ ही इसमें नया LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कॉल और SMS अलर्ट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और राइड मोड जैसे कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। इस बाइक में स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच और इनवर्टेड फ्रंट फोर्क भी देखने को मिलेगा जिससे बाइक का लुक और हैंडलिंग बेहतर बनती हैं।
इंजन और पावर
नई Bajaj Pulsar RS200 में पहले से ज्यादा पावरफुल इंजन देखने को मिल सकता है। इस बाइक में 199.5cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिल सकता है, जो 24.5 PS की पावर और 18.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। बाइक में डुअल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक दिया गया है।
बजाज ऑटो ने हल ही में नई Pulsar RS200 का जारी किया है। इस नए टीजर के शुरुआत में पल्सर के फैंस की तरफ से किए गए बहुत सारे कमेंट्स को दिखाया गया है, जिसमें बजाज से पल्सर RS200 अपडेट की मांग की गई है। इसके बाद वीडियो में बजाज पल्सर RS200 के फ्यूल टैंक और सीट का सिल्हूट को दिखाया गया है।
बाइक के फ्यूल टैंक पर एक मोटा टैंक पैड दिखाई दिया है। फ्यूल टैंक का साइज और सीट पुराने RS200 की तरह ही होने वाले है। वहीं, इसमें आगे की तरफ दिए गए हेडलाइट्स के आसपास और साइड पैनल पर कुछ डिजाइन में बदला हुआ दिखाई दिया है।
कब होगी लॉन्च
उम्मीद जताई जा रही है कि नई Pulsar RS200 को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जा सकता है। लेकिन काफी सालों से बजाज ने ऑटो एक्सपो में हिस्सा नहीं लिया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बजाज इस बाइक को 2025 की पहली तिमाही तक लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें:
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 hr agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
6 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
7 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
8 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines