बजाज ऑटो ने भारत में अपनी नई Bajaj Platina 110 NXT को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक एकदम नया अवतार में आई है। इस बाइक में कंपनी ने कई नए फीचर्स को शामिल किया है। इतना ही नहीं इस बाइक में नए ग्राफिक और कलर भी दिए गये है। इतना ही नहीं इसके इंजन को भी अपडेट किया है। अगर आप इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं? तो चलिए जानते हैं क्या कुछ खास और नया इसमें देखने को मिलेगा। यह बाइक डेली यूज़ के लिए काफी बेहतर साबित हो सकती है।
नया OBD-2B अपडेटेड इंजन
नई Bajaj Platina 110 NXT में दिया गया इंजन OBD-2B के अनुरूप हो गया है। बाइक में अब FI (फ्यूल इंजेक्शन) सिस्टम को शामिल किया है। इसमें पहले की तरह ही 115.45cc इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 8.5PS की पावर और 9.81Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।
देखने में काफी शानदार
नई Platina 110 NXT को बेस वेरिएंट से ऊपर लाया गया है। इसे बेस वेरिएंट से ज्यादा प्रीमियम दिखाया गया है। बाइक की हेडलाइट के चारों तरफ क्रोम बेजल देखने को मिलता है और इसमें इंटीग्रेटेड LED DRLs भी दिया गया है। इस मोटरसाइकिल के फ्यूल टैंक, साइड पैनल और हेडलाइट काउल पर नए ग्राफिक्स भी दिए गए हैं, जो देखने में काफी शानदार दिखते हैं। इसके अलावा, बजाज ऑटो ने बाइक को और भी बेहतर बनाने के लिए ब्लैक आउट एलॉय व्हील्स पर रिम डेकल्स भी दिए हैं।
इस बाइक में 17-इंच अलॉय व्हील्स, टेलिस्कोपिक फोर्क और गैस-चार्ज्ड प्रीलोड-एडजेस्टेबल ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। इसमें अभी भी CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ 130mm फ्रंट और 110mm रियर ड्रम ब्रेक दिया गया है। बाइक का कर्ब वजन 122kg है और सीट की ऊंचाई 807mm है। इसमें 200mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है
फीचर्स और कीमत
बाइक में हैलोजन हेडलाइट और डिजिटल इनसेट के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसमें USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 74,214 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें: महज 42,000 में इलेक्ट्रिक स्कूटर, बिना लाइसेंस के चलाओ, 89km की मिलेगी रेंज
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
55 mins agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
17 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
21 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines