हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नए अवतार में बजाज प्लेटिना 110 जल्द होगी लॉन्च! इस बार होंगे ये बदलाव

देश की प्रमुख टू-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो अपनी प्लेटिना बाइक को एक बार फिर बाजार में लॉन्च करने जा रही है, लेकिन लॉन्च से पहले ही यह बाइक डीलरशिप पर पहुंचने लग गई है। इस बाइक में क्या कुछ खास और नया देखने को मिलने वाला है।

विज्ञापन

2025 Bajaj Platina 110 लॉन्च एक बार फिर से वापस आ रही है। कुछ महीने पहले इस बाइक को बंद कर दिया था। लेकिन अब यह बाइक अन्य अवतार में दस्तक देने जा रही है। सोर्स के मुताबिक पुणे स्थित टू-व्हीलर ब्रांड ने चुपचाप इस मॉडल को अपडेट कर दिया है। इस बार इस बाइक में कॉस्मेटिक और मैकेनिकल अपडेट किये गये हैं पुणे स्थित टू-व्हीलर ब्रांड ने चुपचाप इस मॉडल को अपडेट कर दिया है। लॉन्च से पहले ही यह बाइक शोरूम में आ गई है और तस्वीरों को देखकर यह स्पष्ट है कि बजाज ने इसमें कई अपडेट किए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही कंपनी इस बाइक को लॉन्च कर सकती है और इसकी कीमत का भी खुलासा होगा।

नई 2025 प्लेटिना 110 में ब्लैक और ग्रीन के रूप में एक नया डुअल-टोन कलर थीम देखने को मिलेगा। बाइक के फ्यूल टैंक और एलॉय व्हील्स में ग्रीन कलर हाइलाइट्स देखा जा सकता है। हाइलाइट्स और अन्य चीज़ों में भी किया गया है। बाइक के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलते।

इंजन की बात करें तो नई प्लेटिना 110 में OBD-2B उत्सर्जन वाला इंजन मिलेगा। इस बाइक में 110cc का Fi इंजन मिलेगा, लेकिन इसमें पावर और टॉर्क कितना मिलेगा इस बारे में जानकारी नहीं है। जबकि पुराने मॉडल में 8.5bhp  और 9.8Nm का टॉर्क जनरेट करता था। नए इंजन से बेहतर माइलेज और बढ़िया परफॉरमेंस मिलेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 2025 बजाज प्लेटिना 110 में पिछले मॉडल से कुछ एलिमेंट बरकरार रखे गए हैं, जिनमें हैलोजन हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल और सीट कवर शामिल है। बाइक की कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन माना जा की नए मॉडल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की भी सुविधा मिल सकती है। इस बाइक का सीधा मुकाबला हीरो स्प्लेंडर प्लस, हौंडा शाइन 100 और टीवीएस सपोर्ट बाइक से होगा।

यह भी पढ़ें:  नई टोल नीति, आम आदमी को बड़ी राहत, 3000 में बनेगा वार्षिक पास, पढ़ें खास बातें

Photos Credit: Machine Rules

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें