2025 Aston Martin Vantage Price in india: एस्टन मार्टिन ने भारत में 3.99 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम प्राइस पर नई स्पोर्ट्स कार ‘वैंटेज’ को लॉन्च कर दिया है। ब्रिटिश की इस लग्जरी कार निर्माता कंपनी ने कार के एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक कई बड़े बदलाव किए हैं। नई वैंटेज में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ पावरफुल इंजन मिलता है। चलिए इस कार के कुछ खास फीचर्स पर एक नजर डालते हैं…
2025 Aston Martin Vantage – एक्सटेरियर
2025 की वैंटेज में एक बड़ी ग्रिल, डीबी12 जैसे मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स, एक रियर बम्पर और बड़े टेलपाइप मिलते हैं। खरीदार इस कार को तीन तरह से कस्टमाइज और 21 अलग अलग कलर में खरीद सकते हैं।
2025 Aston Martin Vantage – फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो 2025 वैंटेज में नया 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और फिजिकल बटन के साथ एक नया डैशबोर्ड मिलता है। कार में बोवर्स एंड विल्किंस के 15-स्पीकर मिलते हैं, जो 1,170-वाट के हैं। इसके अलावा केबिन को बेहतर बनाने के लिए इसमें लाइटवेट कार्बन फाइबर मैटेरियल का यूज किया गया है।
2025 Aston Martin Vantage – स्टाइलिंग एलिमेंट्स
2025 एस्टन मार्टिन वैंटेज में 21 इंच के फॉर्गेड व्हील्स, कास्ट-आयरन ब्रेक डिस्क और एक एडवांस्ड व्हीकल डायनामिक्स कंट्रोल सिस्टम मिलता है। परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए गाड़ी में कंपनी ने कार्बन सिरेमिक ब्रेक ऐड किए हैं।
2025 Aston Martin Vantage – परफॉर्मेंस
2025 एस्टन मार्टिन वैंटेज 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन से लैस है जो 665 बीएचपी और 800 एनएम टॉर्क का पावर आउटपुट जनरेट कर सकती है। साथ ही कंपनी ने कार में टर्बोचार्जर के साथ कूलिंग सिस्टम में बदलाव किया है। कंपनी का कहना है कि पिछले मॉडल की तुलना में इस इंजन का पावर आउटपुट 30% और टॉर्क करीब 15% ज्यादा है। इस V8 इंजन को 8-स्पीड ZF ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। 2025 वैंटेज 3.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और 325 km/h की टॉप स्पीड तक जा सकती है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
5 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
6 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
8 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines