Volkswagen December Discount: इस समय कार कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने और पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं। 31 दिसंबर से पहले डीलर्स को भी अपने स्टॉक को क्लियर करना होता है, जिसकी वजह से वो गाड़ियों पर एक्स्ट्रा फायदा ऑफर करते हैं। इस महीने कई कारों पर डिस्काउंट चल रहा है लेकिन Volkswagen अपने ग्राहकों को दे रही है सबसे बड़ा डिस्काउंट। अगर आप इस महीने कंपनी Tiguan,Taigun या Virtus कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं किस मॉडल पर कितनी बचत होगी।
Volkswagen Virtus: 1.50 लाख की बचत
सेडान कार सेगमेंट में Volkswagen Virtus एक शानदार कार है। इस कार में सॉलिड बिल्ड क्वालिटी देखने को मिलती है। इस महीने इस कार पर आप पूरे 1.50 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि यह डिस्काउंट इस कार के 1.0L इंजन वाले मॉडल पर ही दिया जा रहा है, जबकि इसके 1.5L इंजन वाले मॉडल पर सिर्फ 50,000 का डिस्काउंट मिलेगा। इस कार की कीमत 11.56 लाख रुपये से लेकर 19.41 लाख रुपये तक जाती है।
Volkswagen Taigun: 2 लाख का डिस्काउंट
अगर आप इस कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी Taigun को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इस महीने इस गाड़ी की खरीद पर 2 लाख रुपये तक की बचता का मौका मिलेगा। इसका फायदा 31 दिसंबर तक उठाया जा सकता है। इस गाड़ी पर मिलने वाला यह ऑफर इसके 1.0L इंजन वाले मॉडल पर मिल रहा है। वहीं 1.5 लीटर की क्षमता वाले मॉडल पर आपको सिर्फ 50,000 रुपये तक का फायदा ही मिलेगा। इसके 2023 के मॉडल की खरीद पर आप एक्स्ट्रा 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
Volkswagen Tiguan: 4.90 लाख का डिस्काउंट
Volkswagen इस महीने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Tiguan पर सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस गाड़ी पर आप 4.90 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। अब इस पूरे डिस्काउंट में 2 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। जबकि इस एसयूवी के 2023 में बने मॉडल की खरीद पर आपको काफी बचत होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2023 मॉडल पर 90,000 रुपये की कीमत वाला चार साल का सर्विस वैल्यू पैकेज और 1.50 लाख रुपये के एक्सचेंज के साथ 20,000 रुपये का स्क्रैपिंग पैकेज भी दिया जा रहा है। इस एसयूवी की कीमत 35.17 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: PM E-DRIVE योजना के तहत इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में हुई ग्रोथ, जानें बड़ी बातें
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
15 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines