हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

टोयोटा ने लॉन्च किया फॉर्च्यूनर का नया एडिशन, अब मिलेंगे ये सभी फीचर्स

Toyota Fortuner Leader Edition: नए एडिशन की बुकिंग के लिए ग्राहक कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट या देश भर में डीलरशिप्स पर जाकर बुक कर सकते हैं। साल 2009 से अब तक फार्च्यूनर की 2.5 लाख यूनिट्स बिक्र चुकी हैं।

विज्ञापन

टोयोटा ने भारत में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी फॉर्च्यूनर का नया एडिशन लॉन्च किया है, जिसका नाम लीडर एडिशन (LEADER EDITION) है। टोयोटा फॉर्च्यूनर का भारत में अपना एक अलग ही दबदबा हैं।

इस नए एडिशन की बुकिंग के लिए ग्राहक कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट या देश भर में डीलरशिप्स पर जाकर बुक कर सकते हैं। साल 2009 से अब तक फार्च्यूनर की 2.5 लाख यूनिट्स बिक्र चुकी हैं। आइये जानते हैं फॉर्च्यूनर के इस नए एडिशन में आपको क्या कुछ देखने को मिलने वाले हैं।

इंजन और पावर

टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन में 2.8-लीटर डीज़ल इंजन मिलेगा जोकि 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। इतना ही नहीं इस एडिशन में 4X4 तो नहीं मिलेगा लेकिन इसे 4X2  में ही उपलब्ध कराया गया है। इंजन के मामले में यह एक दमदार SUV है और हर तरह के रास्तों पर यह आसानी से चलती है।

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन में कुछ नये फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें नये ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स, ड्युअल-टोन पेंट, ब्लैक रूफ़, वायरलेस चार्जर, रियर और फ्रंट बम्पर स्पॉइलर शामिल हैं। इसके अलावा इस एडिशन को ड्युअल-टोन कलर में भी पेश किया गया है।

कंपनी ने नए एडिशन के लॉन्च पर कहा कि अपने ग्राहकों की जरूरतों ध्यान में रखते हुए हमने फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन को पेश किया है और इसमें कुछ बदलाव भी किये हैं। Fortuner की कीमत 35.93 लाख रुपये से लेकर 38.21 लाख रुपये तक है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें