2024 Tata Tiago EV: कार निर्मता कंपनी टाटा मोटर्स ने अभी हाल ही में Altroz Racer को बाजार में उतारा था। सोर्स के मुताबिक अब कंपनी छोटी कार टियागो इलेक्ट्रिक का फेसलिफ्ट लेकर आ रही है।इस कार का सीधा मुकाबला MG comet इलेक्ट्रिक से होगा। टियागो ev को आये हुए भी अब काफी समय हो गया है और अब इसका डिजाइन भी पुराना लगने लगा है। ऐसे में ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी इस कार का नया अवतार लेकर आ रही है।
कब होगा लॉन्च
MG Comet पहले से स्टाइलिश डिजाइन में उपलब्ध है और इसके आगे Tiago EV एकदम फीकी पद जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नये मॉडल के डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में बड़े बदलाव किये जा सकते हैं। इलेक्ट्रिक कार बाजार में इस समय टाटा मोटर्स का 70% से ज्यादा का मार्केट शेयर है। टियागो के नए मॉडल को इस साल जुलाई या अगस्त तक लॉन्च किया जा सकता है।
नए फीचर्स
साल 2024 के लिए टाटा मोटर्स भारत में अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार को अपडेट कर रही है। अपडेट बहुत छोटा है और प्री-अपडेट वाहनों की तुलना में टियागो ईवी की संभावना में कोई खास बदलाव नहीं आता है। लेकिन, यह अपडेट कुछ सुविधाएं लाता है और इन-केबिन कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है। नए फीचर्स की बात करें तो कार में ऑटो डिमिंग IRVM की सुसिधा मिलेगी जोकि रात में ड्राइविंग के दौरान काफी मददगार साबित होगी, इसके अलावा 45W के साथ फ्रंट USB टाइप-सी पोर्ट मिलेगा।
पावरट्रेन में नहीं होगा कोई बदलाव
Tiago EV में 19.2 kWh और 24 kWh के दो बैटरी पैक के ऑप्शंस मिलते हैं। 19.2 kWh बैटरी पैक से 60.1 bhp की पावर और 110 Nm टॉर्क मिलता है। जबकि 24 kWh बैटरी पैक से 73.974 bhp पावर और 114 Nm टॉर्क मिलता है। सिंगल चार्जिंग में ये कार 250 किलोमीटर और 315 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए कार में ड्यूल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, क्रैश सेंसर और रियर कैमरा जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। कार की एक्स-शो रूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
MG Comet EV से असली मुकाबला
टाटा Tiago EV का सीधा मुकाबला MG Comet EV से होगा। इसमें 17.3kWh का लिथियम आयन बैटरी लगी है और इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 42 PS की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। ये कार सिंगल चार्ज में 230km की रेंज ऑफर करती है। 3.3kW के चार्जर से इसकी बैटरी को चार्ज होने में करीब 7 घंटे का समय लगता जबकि 5 घंटे में इसकी बैटरी तकरीबन 80% तक चार्ज हो जाती है।
फ़ास्ट चाजिंग का ना होने इस कार का एक कमजोर पहलू भी है। इस कार की लबाई 3 मीटर से भी कम है। इसका टर्निंग रेडियस 4.2 मीटर है, यानी कम जगह में भी आप इसे आसानी से निकाल सकते हैं। इसमें 55 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स, 100 से ज्यादा वॉयस कमांड जैसे फीचर्स हैं।
यह भी पढ़ें: CNG कार चलाते समय भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ सकते हैं मुश्किल में
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
14 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines