Maruti के लिए सिर दर्द बनेगी Tata की ये नई CNG कार, इतनी होगी कीमत
टाटा अपनी इस साल लॉन्च हुई पहली कूपे एसयूवी Curvv का CNG मॉडल लेकर ला रही है। इस समय यह गाड़ी पेट्रोल, डीजल और CNG में उपलब्ध है।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Tata Curvv CNG: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपने CNG पोर्टफोलियों को बड़ा करने में लगी है। भारत में मारुति के बाद सिर्फ टाटा मोटर्स दूसरी ऐसी कंपनी है जिसके पास सबसे ज्यादा CNG मॉडल हैं। कंपनी लगातार इस पर काम कर रही है ताकि ग्राहकों को बेहतर मॉडल ऑफर किये जा सके। अब खबर आ रही है कि टाटा अपनी इस साल लॉन्च हुई पहली कूपे एसयूवी Curvv का CNG मॉडल लेकर ला रही है। इस समय यह गाड़ी पेट्रोल, डीजल और CNG में उपलब्ध है। खबर आ रही है कि कर्व CNG इस साल के अंत तक बाजार में लॉन्च की जा सकती है। लेकिन कंपनी की तरफ से अभ तक इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है।

Tata Curvv CNG के डिजाइन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और ना ही इसके इंटीरियर कुछ चेंज होगा। सेफ्टी के लिए यह गाड़ी अव्वल है। भारत में टाटा कर्व CNG को इस साल के अंत तक या फिर अगले साल ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। जो लोग ज्यादा माइलेज की उम्मीद करते हैं उन्हें कर्व CNG का इन्तजार करना चहिये। इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आस-आस आ सकती है।
Tata Curvv CNG में भी 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जो करीब 99 bhp and 170 Nm का टॉर्क दे सकता है। लेकिन है। सीएनजी किट के साथ, पावर और टॉर्क आउटपुट में कुछ बदलाव किये जा सकते हैं। यही इंजन Nexon CNG को भी पावर देता है। टाटा नेक्सन सीएनजी की कीमत 8.99 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 14.59 लाख रुपये है।
टाटा कर्व CNG में 30-30 (60 लीटर) के दो CNG टैंक दिए गये हैं। CNG टैंक के बाद भी इसके बूट में स्पेस की कोई कमी नहीं होने वाली। Twin CNG सिलिंडर टेक्नोलॉजी के टाटा की दूसरी कारों में भी स्पेस की कोई दिक्कत नहीं होती है। खास बात ये है कि यह भारत की पहली सीएनजी कार है जिसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी किट दी गई है।

टाटा कर्व CNG में सेफ्टी फीचर्स की कोई कमी नहीं होगी। यह कार पहले ही क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त कर चुकी है। कर्व में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EPS, ब्रेक असिस्ट, 3 पॉइंट सीट बेल्ट और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिल सकती है।
ग्राहकों की सहूलियत के लिए Tata Curvv में12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। म्यूजिक लवर्स के लिए इस गाड़ी में 9 स्पीकर और JBL का वॉयस असिस्ट सिस्टम दिया गया है। यह कार 10.25 इंच के डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ ऑफर की जा रही है, जिससे इसे हाई क्लास इंटीरियर लुक मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: