Skoda Slavia Monte Carlo Edition Review: स्कोडा स्लाविया मोंटे कॉर्लो एडिशन की परफॉरमेंस कैसी है ? इसके लिए इस कार को हमने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर चलाकर देखा। सामान्य स्लाविया के मुकाबले मोंटे कॉर्लो एडिशन में क्या बदलाव हैं। क्या यह वाकई खरीदने के लायक है ? इन सब बातों की जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। स्लाविया अपने सेगमेंट की सबसे खूबसूरत सेडान कार है। वहीं इसका नया Monte Carlo एडिशन और भी शानदार नजर आता है। स्कोडा स्लाविया के टॉप-एंड वेरिएंट के मॉन्टे कार्लो एडिशन को कई कॉस्मेटिक चेंज के साथ लाया गया है। नए एडिशन में यह ज्यादा स्पोर्टी नजर आती है।
डिजाइन और इंटीरियर
स्कोडा स्लाविया मोंटे कॉर्लो एडिशन के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन टोरंडो रेड और कैंडी व्हाइट कलर में बेहद आकर्षित नजर आती है। स्लाविया के फ्रंट में ब्लैक कलर की ग्रिल लगी है। वहीं इस कार में लगी फ्रंट लैम्प को भी इसी ब्लैक शेड के साथ गार्निश किया गया है।इसके अलावा कार में ब्लैक ORVMs, डुअल टोन सनरूफ, मॉन्टे कार्लो बैजिंग, डोर हैंडल्स इन सभी को ब्लैक गार्निशिंग में पेश किया गया है।
इतना ही नहीं कार में लगे शीशों को भी ब्लैक एलीमेंट्स के साथ गार्निश किया गया है। इतना ही नहीं पीछे से भी यह कार स्पोर्टी लुक देता है। इस कार के रियर में भी ब्लैक लैटरिंग की हुई है। इसके साथ ही कार में 16-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है।
इंजन और परफॉरमेंस
स्कोडा स्लाविया मोंटे कॉर्लो एडिशन के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। कार में 1.0 TSI इंजन लगा मिलता है जो 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ है। इसके अलावा इसमें 1.5 TSI इंजन दिया है जो 7 स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ मौजूद है। स्कोडा स्लाविया के मॉन्टे कार्लो एडिशन में स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील दिया है जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को भी बेहतर करता है। इस कार में डिजिटल डायल्स और वेंटिलेटेड सीट्स भी लगी है।
स्कोडा स्लाविया मोंटे कार्लो एडिशन को कुछ समय के लिए हमें बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर चलाने का मौका मिला। ये एक परफेक्ट ट्रैक है जहां किसी भी गाड़ी की परफॉरमेंस को टेस्ट किया जाता है। इस ट्रैक पर हमने इसके 1.5 लीटर और 7 स्पीड DSG वेरिएंट को चलाया। पावर और पिकअप काफी बेहतर है, यह कार तेजी से रफ़्तार पकड़ती हैं।
हाई स्पीड में टर्न करते समय कोई दिक्कत नहीं होती है और पूरी कार बैलेंस में रहती है। ये कार हाई स्पीड में पूरे कंट्रोल में रहती है। ड्राइव के दौरान एक ट्रेनर हमारे साथ रहा जिसने गाइड किया। इस कार को 170km ph की स्पीड से ड्राइव किया। ब्रेकिंग के दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई। Skoda Slavia अपने डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस के मामले में इम्प्रेस करती है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 hr agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
5 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines