Nissan Magnite Facelift: अगर आप एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सा इंतजार कीजिये क्योंकि 4 अक्टूबर को निसान इंडिया अपनी लोकप्रिय एसयूवी Magnite Facelift को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका टीजर जारी किया है। यह एक एंट्री लेवल कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो सेफ्टी से लेकर परफॉरमेंस के मामले में ग्राहकों को लुभा रही है। माना जा रहा है कि नया मॉडल पहले से बेहतर होने वाला है और इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है।
टीजर हुआ जारी
Nissan ने नई Magnite Facelift के लॉन्च से पहले इसका नया टीजर जारी किया है। 11 सेकेंड के नए टीजर में इसके टायर को दिखाया गया है। इसके साथ ही गाड़ी के नए डिजाइन की जानकारी भी मिलती है। नया टीजर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है।
कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर नए मॉडल की कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा एसयूवी Nissan Magnite के फेसलिफ्ट वर्जन ही होगा जो काफी बड़े बदलाव के साथ आएगा। मना जा रहा है कि इसके इंजन में कोई खास अपडेट नहीं होने वाले।
नए अवतार में Magnite
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Magnite फेसलिफ्ट के डिजाइन में नयापन देखने को मिलेगा। इसके फ्रंट नया बंपर नई हेडलाइट्स और साथ ही ग्रिल में भी बदलाव किया जाएगा। इतना ही नहीं इसके रियर में भी बंपर और टेल लाइट्स और अलॉय व्हील्स में बदलाव करने के बाद इसे नयापन देने की कोशिश की जा सकती है। इंटीरियर में भी बदलाव किए जा सकते हैं।
कितनी होगी कीमत ?
मौजूदा Magnite की एक्स-शो रूम कीमत 5.99 लाख रुपये से लेकर 11.27 लाख रुपये तक जाती है। नए मॉडल की कीमत में 40,000 से 50,000 रुपये तक इजाफा किजा जा सकता है। नई Magnite का सीधा मुकाबला Tata Punch, Renault Kiger और Hyundai Exter जैसी एसयूवी से होगा।
नई Magnite फेसलिफ्ट का मुकाबला होगा इन SUVs से
Hyundai Exter
नई Magnite फेसलिफ्ट का सीधा मुकाबला Hyundai EXTER से होगा। एक्सटर की बात करें तो यह एक कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश एसयूवी है। जिसमें बढ़िया स्पेस मिल जाता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें 1.2L Kappa पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 83 PS की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क देता है।यह 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है।
यह 19.4 kmpl की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती। डेली यूज़ के लिए यह एक शानदार मॉडल है।
Tata Punch
टाटा पंच से को भी कड़ी टक्कर देगी नई Magnite फेसलिफ्ट… वैसे भारत में पंच खूब पसंद की जाती है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जोकि 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।
यह 20.1 KM/L की माइलेज ऑफर करती है। स्पेस काफी अच्छा आपको मिल जाता है। पंच में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स जैसे फीचर्स सेफ्टी मिलते हैं।इसकी एक्स-शो रूम कीमत 6.12 लाख रुपये से शुरू होती है।
Renault Kiger
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Kiger एक बेहद स्टाइलिश गाड़ी है। लेकिन अब निसान की नई Magnite से इसे खतरा हो सकता है। इंजन की बात करें तो इसमें 1.0L लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है जो कि 100 PS की पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
ये दोनों इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है। सेफ्टी के लिए EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। Kiger में 405 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
यह भी पढ़ें: MG Windsor EV में वाकई मिलेगा बिजनेस क्लास वाला मजा? खरीदने से पहले जानें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
5 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
9 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
13 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines