New Maruti Dzire launches Update: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki इस समय अपनी नई Dzire Facelift को लेकर काफी चर्चा में है । लगातार इस कार को लेकर अपडेट आ रहे हैं। अभी तक खबर ये थी कि नई डिजायर को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा लेकिन अब ताजा अपडेट ये है कि नवंबर में इसे लॉन्च किया जायेगा। लेकिन कंपनी की ओर से लॉन्च की तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। इस बार नई डिजायर में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स को जगह मिल सकती है। डिजायर मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान कार है।
Z-Series का इंजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई डिजायर में जो सबसे बड़ा बदलाव होगा वो इसके इंजन में होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार नए मॉडल में नया Z-Series का 3 सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क देगा। आपको बता दें कि इस समय यही इंजन Swift को पावर देता है। यह इंजन परफॉरमेंस और बढ़िया माइलेज के लिए जाना जाता। स्विफ्ट में यह इंजन 26kmpl की माइलेज ऑफर करता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यही इंजन डिजायर में लगने के बाद करीब 25km से 27kmpl तक की माइलेज ऑफर कर सकता है।
डिटेल में बात करें तो यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस होगा। नई डिजायर को CNG में भी पेश किया जाएगा, जिसकी माइलेज 30km/kg तक हो सकती है। लेकिन कार में सिंगल CNG टैंक ही दिया जाएगा। अभी तक मारुति सुजुकी के पास Twin CNG टैंक जैसी खूबी नहीं है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में कंपनी Twin CNG टैंक के साथ सकती है.. टाटा और हुंडई के पास ये टेक्नोलॉजी है।
सेफ्टी पर जोर
मारुति सुजुकी इस नई डिजायर में सेफ्टी पर पूरा फोकस करने में लगी है। इसलिए नए मॉडल में सेफ्टी के लिए कई अच्छे और फर्स्ट इन क्लास फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। नई डिजायर में ADAS (Advanced Driving Assistance Systems) सेफ्टी फीचर्स मिल सकता है। पहली बार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा सकता है। वैसे आपको बता दें कि मारुति अगले कुछ सालों में सभी कारों को हाइब्रिड करेगी। लेकिन यदि ऐसा होता है तो फिर कारें महंगी भी हो सकती हैं।
कितनी होगी कीमत
इस समय डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होती है। सोर्स के मुताबिक नए मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा रह सकती है । कीमत के ज्यादा होने के पीछे इसमें मिलने वाले फीचर्स होंगे। भारत में इस कार का सीधा मुकाबला होंडा अमेज और हुंडई AURA से होगा।
यह भी पढ़ें: Diwali Dhamaka: TVS ने कम दाम में उतारी 125cc बाइक, Honda Shine से बेहतर!
संबंधित खबरें
26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
12 mins agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
18 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
19 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
22 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines