Nissan Magnite Facelift Bookings open: निसान मोटर अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट का फेसलिफ्ट मॉडल 4 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसकी बुकिंग्स शुरू कर दी है। खास बात ये है कि डिलीवरी के लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि लॉन्च के अगले ही दिन यानि 5 अक्टूबर से ही कंपनी इस कार की डिलीवरी भी शुरू कर देगी। कंपनी इसके कई टीजर जारी कर चुकी है। अगर आप भी नई मैग्नाइट खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं क्या खास होगा इसमें।
स्टाइलिश डिजाइन
इस बार निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके फ्रंट में लुक में नया मिलेगा, यहां पर नई ग्रिल, नया बोनट, नया बम्पर और नये हेडलैम्प्स दिए जाएंगे। इसके साथ ही कार के साइड प्रोफाइल को बोल्ड लुक देने के लिए स्किड प्लेट्स लगाई सकती है। वहीं बात करें रियर प्रोफाइल की तो यहां पर नई LED टेल लाइट्स मिल सकती हैं। इतना ही नहीं इस कार में नए डायमंड कट अलॉय व्हील्स भी लगे मिल सकते हैं।
नया इंटीरियर
निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट के इंटीरियर में पहले भी बदलाव की जरूरत थी… ऐसे में अब नई मैग्नाइट में नही कुछ अपडेट्स किये जा सकते हैं। इस बार इसमें सिंगल-पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं इसमें 9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा जो कि एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ आएगा। इसके अलावा कार में वायरलैस फोन चार्जिंग की भी सुविधा मिलेगी। ड्राइवर साइड 7-इंच का डिजिटल डिस्प्ले भी लगा मिल सकता है।
दमदार इंजन
निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट में भी मौजूद मॉडल के इंजन को शामिल किया जा सकता है। नए मॉडल को नॉर्मल पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। यानि यह गाड़ी दो इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। ये दोनों इंजन 1.0-लीटर और 3-सिलेंडर इंजन की कैपेसिटी के साथ आते हैं । इसके नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन से 71 bhp की पावर मिलती है और 96 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। वहीं टर्बोचार्ज्ड यूनिट से 98 bhp की पावर और 160 Nm का टॉर्क मिलता है। यानि जैसी आपको जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं।
कितनी होगी कीमत?
भारतीय बाजार में मौजूदा निसान मैग्नाइट की एक्स-शोरूम प्राइस 6 लाख रुपये से लेकर 11.27 लाख रुपये तक जाती है। अब ऐसे में नए मॉडल की कीमत की कीमत करीब 40,000- 50,000 रुपये महंगी हो सकती है क्योंकि इसमें आपको अब ज्यादा फीचर्स भी मिलने वाले हैं ये कार मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन में आएगी। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आधी कीमत पर खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर, Amazon-Flipkart सेल में उठाएं फायदा
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
5 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
8 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
12 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines