Jawa Yezdi Motorcycles ने भारत में अपनी फ्लैगशिप बाइक Jawa Perak को अब ऑल न्यू स्टील्थ डुअल टोन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसके अलावा आरामदायक राइड के लिए नई Perak में कुछ नए फीचर्स को शामिल किया गया है। इस बाइक के साथ ही कंपनी ने Jawa 42 Bobber की पूरी रेंज की कीमतों को भी अपडेट कर दिया है साथ ही इनमें नए अलॉय व्हील वेरिएंट भी जोड़े हैं।
कंपनी का कहना है कि जावा पेराक हमारे टॉप सेलिंग मॉडल में से एक है और इसके नए डिजाइन ग्राहकों को और ज्यादा आकर्षित करेंगे। आइये जानते हैं इन दोनों बाइक्स के फीचर्स और कीमत के बारे में….
कीमत और फीचर्स
Jawa Perak की एक्स-शो रूम कीमत 2,13,187 रुपये है। जबकि Jawa 42 Bobber की कीमत 2,09,500 रुपये से लेकर 2,29,500 रुपये तक जाती है। जावा की नई पेराक में इस बार स्ट्राइकिंग स्टील्थ मैट ब्लैक और मैट ग्रे डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलेगा।
Jawa Perak
इसके अलावा इसमें क्राफ्टेड ब्रास टैंक बैजिंग और फ्यूल फिलर कैप भी देखने को मिलते हैं जिससे यह बाइक और भी बेहतर नज़र आती है। राइडर की सहूलियत के लिए इस बाइक में क्लासिक स्टाइल वाली टैन सीट के साथ ही फॉरवर्ड फूट पेग्स भी दिए गए हैं।
दमदार इंजन
इस बाइक में 334cc का इंजन लगा है जोकि 29.9PS की पावर जनरेट करता है इसके फ्रंट में280mm और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसके अलावा बाइक में डुअल चैनल ABS , असिस्ट एंड स्लिप क्लच, नया सेवन स्टेप प्रीलोड अडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। जावा की बाइक्स में भले ही डिजाइन और दमदार इंजन हो लेकिन क्वालिटी के मामले ये उतना इम्प्रेस नहीं कर पाती। उम्मीद है कंपनी इस तरफ भी ध्यान दे।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
5 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
7 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines