New Honda Amaze: होंडा कार्स इंडिया अपनी 3rd जनरेशन सेडान कार अमेज को अगले महीने 4 दिसम्बर को लॉन्च करने जा रही है। नई अमेज का सीधा मुकाबला अब मारुति डिज़ायर से होगा। नई अमेज में होंडा ने इस बार कई बड़े बदलाव किये हैं। इस बार इसे मॉडर्न डिज़ाइन और नई टेक्नोलॉजी के साथ नए लुक में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस कार का स्केच जारी किया है जिसमें इसके बाहरी लुक से लेकर इंटीरियर तक के डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है। डिजाइन के मामले में इस बार यह का डिजायर समेत अन्य कारों पर भारी पड़ सकती है।
फ़ीचर्स की बात करें तो, नई होंडा अमेज में कई एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इस कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट्स, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, सेंटर कंसोल में कप होल्डर्स, 12V पावर आउटलेट और एडास फ़ीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। पावर के लिए नई अमेज में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 5-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आएगा। लॉन्च के बाद, यह नई अमेज मारुति सुज़ुकी डिज़ायर, हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर के साथ मुक़ाबला करेगी।
4 दिसंबर को लॉन्च होगी नई अमेज
नई जेनरेशन Honda Amaze को भारत में आधिकारिक तौर पर 4 दिसंबर 2024 को लॉन्च कर दिया जाएगा। नई Amaze की कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन हमारा अनुमान है कि इसे 7 लाख रुपये के अन्दर लॉन्च किया जा सकता है।
नई डिजायर हुई लॉन्च
होंडा अमेज से पहले मारुति सुजुकी ने अपनी नई डिजायर को भारत के लॉन्च कर दिया है। इस कार की कीमत 6.79 लाख रुपये से शुरू होती है। इंजन की बात करे तो नई मारुति डिजायर में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 82 PS की पावर और 112 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-मैनुअल और 5-ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
वहीं, इसके CNG पावरट्रेन के साथ वैकल्पिक हाइब्रिड पेट्रोल केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। नई डिजायर कंपनी की पहली ऐसी कार है जिसे सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, एयर बैग्स, व्रेक असिस्ट और 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिजाइन के मामले में नई डिजायर बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करती।
यह भी पढ़ें: Electric Car की खराब रेंज से हैं परेशान ? तो तुरंत फॉलो करें ये टिप्स, मिनटों में बढ़ेगी रेंज
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
5 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
9 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines