News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Mitsubishi ने अपनी नई Pajero Sport को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। वैसे यह मॉडल कंपनी का आखिरी मॉडल जोकि भारत में बेचा गया था उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में इसे कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में कंपनी ने कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन अगर यह भारत में फिर से आती है तो इसका मुकाबला अब काफी टफ होगा, क्योंकि मार्केट में पहले से ही Toyota Fortuner, MG Gloster, Isuzu MU-x SUV पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में नई पजेरो को अपने कदम जमाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है, क्योंकि अब 90s का दौर नहीं रहा जब पजेरो के पीछे लोग दीवाने हुआ करते थे।
नई Pajero Sport की कीमत THB 1,389,000 से लेकर THB 1,689,000 तक जाती है जोकि भारत के हिसाब से करीब 32 लाख से लेकर 39 लाख रुपये तक है। यानी अब पेजेरो काफी महंगी SUV बन चुकी है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में इसकी कीमत कम हो सकती है। मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट का डिजाइन इस बार काफी बोल्ड है। इसके लुक को स्पोर्टी फील देने के लिए इसमें कई एलिमेंट्स को जोड़ा गया है।

नई पजेरो सपोर्ट में नया 2.4 लीटर का 4 सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन लगा है जोकि 182bhp की पावर और 430Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैन्युअल और 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसमें 4X2 और 4X4 का ऑप्शन मिलता है। 2024 मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट का लक्ष्य स्पष्ट रूप से इन अपडेट के साथ अपनी जगह को फिर वापस बनाने के है। लेकिन भारत में इसे कब लॉन्च किये जाएगा इस पर अभी संदेह है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।