Mercedes-Benz G63 AMG: जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज–बेंज इंडिया ने भारत में नई AMG G63 SUV Facelift को पेश कर दिया है। इस बार ये SUV पहले से ज्यादा एडवांस्ड होकर आई है। इसमें कई कमाल के फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें लगा पावरफुल इंजन इसे हर तरह के मौसम और रास्तों पर ब्रेक डाउन होने का मौका नहीं देने वाला। इसमें माइक्रो कॉस्मेटिक अपडेट किये गये हैं, इतना ही नहीं यह मॉडल 700mm के गहरे पानी में भी बिना रुके दौड़ सकती है। नए मॉडल को अब तक 120 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग मिल चुकी है। जो ग्राहक अभी AMG G63 बुक कर रहे हैं, उन्हें Q3 2025 तक डिलीवरी मिलेगी। आइये जानते हैं नई G63 AMG की कीमत और फीचर्स के बारे में…
इंजन और पावर
Mercedes G-Class फेसलिफ्ट 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ बाय–टर्बो 4.0-लीटर V8 इंजन मिलता है। यह इंजन 577bhp का पावर और 850Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर AMG परफ़ॉर्मेंस 4 मैटिक के साथ 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स है।
इसके अलावा, यह AMG परफ़ॉर्मेंस पैकेज के हिस्से के रूप में रेस स्टार्ट से भी लैस है। इस गाड़ी की टॉप स्पीड 240 kmph है। सिर्फ़ 4.3 सेकेंड्स में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ़्तार पकड़ सकती है। सेफ्टी के लिए इसमें 9 एयरबैग की सुविधा दी गई है।
यह भी पढ़ें: Tax Free Cars: भारत में टैक्स फ्री हुईं कारों की पूरी लिस्ट, इस दिवाली होगी महा-बचत, ऐसे मिलेगा फायदा
शानदार फीचर्स
नई AMG G63 में 29 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन के साथ 31 से ज़्यादा अपहोल्स्ट्री ऑप्शन दिए गए हैं। इस एसयूवी में 12.3 इंच का बड़ा ड्राइवर डिस्प्ले भी मिलता है जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ यूएसबी टाइप–सी चार्जिंग पोर्ट, 3D सराउंड सिस्टम के साथ बर्मेस्टर–सोर्स्ड 18 स्पीकर मिलते हैं।
इस गाड़ी में स्पेस की कोई कमी नहीं है। यह एक फुल साइज़ SUV है। इसकी बड़ी ग्रिल और हेड लाइट्स बेहद खूबसूरत नजर आते हैं, और किसी का भी ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल रहते हैं।
मर्सिडीज की इस कार में आपको ADAS, 360-डिग्री कैमरा और ऑगमेंट रियलिटी–बेस्ड नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। नई मर्सिडीज में सेफ्टी के लिए एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी दिया गया है। मर्सिडीज जी–क्लास में पुराने मॉडल की तुलना में मामूली बदलाव देखने को मिले हैं। नई AMG G63 एक प्रीमियम SUV है। यह हर तरह से रास्तों पर बड़े ही आराम से चलती है।
यह भी पढ़ें: Honda का पहला स्कूटर हुआ टैक्स फ्री, 10000 रुपये की होगी बचत, ऐसे उठाएं फायदा
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
6 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
10 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
11 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines