2024 Maruti Wagon R details in hindi: मारुति सुजुकी की Wagon R कंपनी की एंट्री लेवल स्मार्ट कार है। खास बात यह है कि यह पांच सीटर कार सीएनजी में भी आती है। अब कंपनी ने इसका नया अपडेट वर्जन तैयार कर लिया है। इस नए Maruti Wagon R facelift वर्जन में कार के लुक्स को पूरी तरह बदल दिया गया है। दरअसल, हाल ही में नया अपडेट वर्जन सड़क पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया। कार वाले इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी फोटो शेयर की है। फोटो के अनुसार कंपनी ने अपनी इस नई कार के बंपर और टेललाइट के साइज में चेंज किया है।
कार के रियर में लगाई गई नई लाइट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में नजर आ रहा है कि कार के बंपर पर पीछे लंबी लाइट लगाई गई हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार के फ्रंट में भी बदलाव किए गए है। इसके बंपर और हेडलाइट को बदला जा सकता है। जबकि कार के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं होगा। कार को न्यू जनरेशन को ध्यान में रखकर पहले से अधिक फ्यूचरिस्टिक बनाया गया है। इसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर का ऑप्शन मिलेगा। नई कार में एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेप्टी फीचर्स पहले की तरह ही मिलते रहेंगे।
दो इंजन ऑप्शन अवेलेबल
फिलहाल बाजार में मौजूद Wagon R में 1 लीटर और 1.2 लीटर दो इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। कार का 1.2 लीटर इंजन 90 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि कार का 1 लीटर CNG इंजन 34.05 km/kg की माइलेज देता है। जबकि 1.2 लीटर पेट्रोल ऑटोमैटिक इंजन 25.19 kmpl की माइलेज देता है। यह कार 31 दिसंबर 2023 तक 54000 रुपये डिस्काउंट में मिल रही है। कार का बेस मॉडल 5.54 लाख रुपये और ऑप मॉडल 7.42 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। अनुमान है कि यह कार साल 2024 के मध्य तक पेश होगी। हालांकि कंपनी ने इसका कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
संबंधित खबरें
बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
8 hrs agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
11 hrs agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
12 hrs agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 day agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
1 day agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
2 days agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines