तैयार हो गई नई Maruti Wagon R, जानें कब होगी लॉन्च

2024 Maruti Wagon R details in hindi: नई कार के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कार के फ्रंट और रियर लुक और लाइट में चेंज है।

2024 Maruti Wagon R will launch soon know details mileage cng cars auto news

2024 Maruti Wagon R details in hindi: मारुति सुजुकी की Wagon R कंपनी की एंट्री लेवल स्मार्ट कार है। खास बात यह है कि यह पांच सीटर कार सीएनजी में भी आती है। अब कंपनी ने इसका नया अपडेट वर्जन तैयार कर लिया है। इस नए Maruti Wagon R facelift वर्जन में कार के लुक्स को पूरी तरह बदल दिया गया है। दरअसल, हाल ही में नया अपडेट वर्जन सड़क पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया। कार वाले इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी फोटो शेयर की है। फोटो के अनुसार कंपनी ने अपनी इस नई कार के बंपर और टेललाइट के साइज में चेंज किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कार के रियर में लगाई गई नई लाइट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में नजर आ रहा है कि कार के बंपर पर पीछे लंबी लाइट लगाई गई हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार के फ्रंट में भी बदलाव किए गए है। इसके बंपर और हेडलाइट को बदला जा सकता है। जबकि कार के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं होगा। कार को न्यू जनरेशन को ध्यान में रखकर पहले से अधिक फ्यूचरिस्टिक बनाया गया है। इसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर का ऑप्शन मिलेगा। नई कार में एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेप्टी फीचर्स पहले की तरह ही मिलते रहेंगे।

दो इंजन ऑप्शन अवेलेबल 

फिलहाल बाजार में मौजूद Wagon R में 1 लीटर और 1.2 लीटर दो इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। कार का 1.2 लीटर इंजन 90 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि कार का 1 लीटर CNG इंजन 34.05 km/kg की माइलेज देता है। जबकि 1.2 लीटर पेट्रोल ऑटोमैटिक इंजन 25.19 kmpl की माइलेज देता है। यह कार 31 दिसंबर 2023 तक 54000 रुपये डिस्काउंट में मिल रही है। कार का बेस मॉडल 5.54 लाख रुपये और ऑप मॉडल 7.42 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। अनुमान है कि यह कार साल 2024 के मध्य तक पेश होगी। हालांकि कंपनी ने इसका कोई  आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ