2024 Maruti Swift Launch next year: मारुति सुजुकी कंपनी लेटेस्ट डिजाइन और हाई टेक्नोलॉजी से उन्नत नई स्विफ्ट लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में इस कार को मोबिलिटी शो के लेटेस्ट एडिशन में इसे आधिकारिक तौर पर शामिल किया था। अब कंपनी ने 2024 Maruti Suzuki Swift को अगले साल लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस कार में कई खास बातें जो इसे मौजूदा स्विफ्ट से अलग करती है। कार की खासियत की बात करें तो इसमें मौजूदा स्विफ्ट वाले फिचर्स के साथ फ्लोटिंग रूफ का डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कार के फ्रंट लुक की बात की जाए तो इसमें गोल डिजाइन मिलेगा, जो गाड़ी के गेटअप को लग्जरी बनता है।
वहीं, गाड़ी के पिछले हिस्से के लुक की बात करें तो टेल लैंप मौजूदा स्विफ्ट कार की तरह ही मोटे और चौकोर आकार में होंगे। लेकिन इसके बूट का ढक्कन काफी छोटा कर दिया गया। जिससे कार अलग ही लुक दे रही है। इसके साथ ही मारुति स्विफ्ट का लोडिंग लिप भी ऊंचा बनाया है। फिर भी स्विफ्ट अपने पिछले हिस्से से कुछ अपमार्केट के साथ एक स्पोर्टी डिजाइन को उजागर करती है। बता दें कि गाड़ी में स्पॉइलर डिजाइन उसे और भी ज्यादा आकर्षित करता है।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
New Swift में मिलेगी बड़ी ग्रिल
कार में L-shaped LED लाइट दी गई हैं, इसके ओवर लुक में जान डाल देती हैं। इसमें आपको बड़ी ग्रिल देखने को मिलेगी। हालांकि, जब ये कार खरीदारी के लिए मार्केट में लाई जाएगी तब उसमें बहुत सारे वेरिएंट होंगे। बेस-स्पेक ट्रिम्स स्टील व्हील्स और फेंडर-माउंटेड इंडिकेटर्स के साथ आएंगे। एडवांस ड्राइवर सहायता सूट के अलावा टॉप-स्पेक वेरिएंट में 6 एयरबैग तक मिल सकते हैं।
2024 मारुति सुजुकी स्विफ्ट का पावरट्रेन पुराने मॉडल की तरह तैयार नहीं किया गया है बल्कि इसमें नया Z-सीरीज 3-सिलेंडर, नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही कार में 48-वोल्ट मिड-हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। जिससे फ्यूल बचाने और तेज बिजली वितरण प्रदान करने में मदद मिलेगी। नॉन-हाइब्रिड और हाइब्रिड वेरिएंट में माइलेज 23.4 किमी प्रति लीटर और 24.5 किमी प्रति लीटर है।
बलेनो जैसा डैशबोर्ड
वहीं, नई स्विफ्ट कार के इंटीरियर की बात की जाए तो वो भी एकदम एडवांस दिया गया है। इसमें फ्री-स्टैंडिंग 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट के साथ बलेनो जैसा डैशबोर्ड मिलता है। ऑफर पर एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले भी है। हालांकि, स्विफ्ट का व्हीलबेस नहीं बढ़ाया गया है। लेकिन हैचबैक में LKA, इमरजेंसी टक्कर चेतावनी और ड्राइवर के फॉकस को बनाए रखने के लिए चेतावनी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
20 hrs agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
21 hrs agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
23 hrs agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
1 day agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
1 day agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
1 day agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
2 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
2 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines