2024 Maruti swift launch 9 may: मिड सेगमेंट गाड़ियों में Maruti swift लोगों को काफी पसंद है। कंपनी इसका नया अपडेट वर्जन 9 मई को लॉन्च करने वाला है। यह swift का फोर्थ जनरेशन है, जिसमें Z सीरीज का नया इंजन मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है। बाजार में मौजूद swift शुरुआती कीमत 7.57 लाख रुपये से 11.17 लाख रुपये तक आती है।
Tata Altroz में CNG के दो सिलेंडर
इस प्राइस कैप में बाजार में Tata Altroz आती है, इस शानदार कार में सीएनजी इंजन भी आता है। यह कार दो सीएनजी सिलेंडर के साथ आती है। यह कंपनी की 5 सीटर कार है, जो शुरुआती कीमत 8.16 लाख रुपये में ऑफर की जाती है। इस धाकड़ कार के अलग-अलग मॉडल में कंपनी 1199 सीसी से लेकर 1497 cc तक का इंजन ऑफर करती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं।
8 वेरिएंट और 16 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील
टाटा की इस कार में पेट्रोल, सीएनजी और डीजल इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। इसमें डिजिटल कलस्टर दिया गया है, जिसमें रियल टाइम इंफो मिलती है। Tata Altroz में 16 इंच के अलॉय व्हील के साथ LED डीआरएल और हेडलैंप दिए गए हैं। कार का टॉप मॉडल 13.60 लाख रुपये में ऑफर किया जा रहा है। कंपनी इसमें टर्बों इंजन ऑप्शन भी देती है, जो खराब रास्तों पर हाई पावर जनरेट करती है। इस क्यूट कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। यह कार XE, XE+, XM+, XM+(S), XT, XZ, XZ+(S), और XZ+O(S) कुल 8 वेरिएंट में आती है।
Tata Altroz में मिलते हैं ये स्मार्ट फीचर
- कार में 165 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है, जिससे इसे चलाना आसान है।
- यह कार 6 स्मार्ट कलर में आती है।
- पेट्रोल में इस कार की माइलेज 19.14 और सीएनजी इंजन पर 26.2 km प्रतिकिलो है।
- कार में ऑटो एसी कंट्रोल और रियर एसी वेंट दिए गए हैं।
- कार में ड्राइव मोड, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन, स्टोरेज के साथ फ्रंट स्लाइडिंग आर्मरेस्ट और हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
17 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines