नई Maruti Swift को टक्कर देती है Tata की यह कार, इलेक्ट्रिक इंजन और CNG पर 26 की माइलेज

Tata Punch में 140 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। कार में 16 इंच के बड़े टायर साइज दिए गए हैं। यह कार 1.2-लीटर के पावरफुल इंजन के साथ आती है। कार में इलेक्ट्रिक, पेट्रोल और सीएनजी तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं।

Tata Punch

Tata Punch sales 2024: कार लवर्स बेसब्री से नई Maruti Swift 2024 का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच टाटा की एक छुपा रुस्तम कार है, जो इसे टक्कर देती है। दरसअल, हम बात कर रहे हैं कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Tata Punch की।

विज्ञापन

टाटा मोटर्स की इस कार में सीएनजी इंजन के साथ इलेक्ट्रिक इंजन का भी ऑप्शन है। फिलहाल Swift पेट्रोल और सीएनजी इंजन में ही आती है। कंपनी इसके ईवी वर्जन पर काम कर रही है। इसके अलावा अप्रैल 2024 में पंच के कुल 19,158 यूनिट्स की सेल हुई है। जबकि अप्रैल 2023 में इसकी कुल 10,934 यूनिट्स ही बिकी थी।

विज्ञापन

Tata Punch EV will launch in last week of January 2024, know price range features

इस साल किस महीने कितनी बिकी Tata Punch

महीना                   संख्या
जनवरी 2024       17,978
फरवरी                 18,438
मार्च                     17,547
अप्रैल                   19,158

विज्ञापन

Tata Punch suv car

Tata Punch में मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स

विज्ञापन
  • इलेक्ट्रिक पंच एक बार फुल चार्ज होने पर 421 km तक चलती है।
  • कंपनी का दावा है कि सीएनजी पर यह कार 26.99 km/kg और पेट्रोल पर 20.09 kmpl की माइलेज देती है।
  • कार में बड़ी फैमिली के लिए 366 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।
  • टाटा की इस कार में 187 mm ग्राउंड क्लीयरेंस है, जिससे इस कार को टूटी सड़कों पर चलाना आसान है।
  • कार में कैमरा और एलईडी लाइट दी गई हैं।

Tata Punch suv car

Tata Punch में 140 kmph की टॉप स्पीड

कार का बेस मॉडल 7.54 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसका सीएनजी इंजन शुरुआती कीमत 8.87 लाख रुपये और टॉप मॉडल 12.85 लाख रुपये में ऑफर किया जा रहा है। कार में 16 इंच के बड़े टायर साइज मिलते हैं। इसमें 140 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। कार में 1.2-लीटर का इंजन मिलता है। जिसमें 84 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क मिलता है।

विज्ञापन

नई Swift में Z सीरीज हाईब्रिड इंजन

नई Swift 9 मई को लॉन्च होगी। फिलहाल यह शुरुआती कीमत 7.57 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। कार में नया Z सीरीज हाईब्रिड इंजन मिलेगा, जो हाई माइलेज और पिकअप देगा। कार में 1197 cc का जबरदस्त पेट्रोल इंजन मिलता है, इसमें सीएनजी इंजन का भी विकल्प है। फिलहाल इसका ईवी इंजन नहीं आता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ