2024 Maruti Swift and Dzire: मारुति सुजुकी इंडियन कार बाजार में सबसे विश्वसीय ब्रांड में से एक है। अब कंपनी अपनी सबसे अधिक बिकने वालों गाड़ियों में से दो कार Swift और Dzire के न्यू जेनरेशन वर्जन लेकर आने वाली हैं। फिलहाल इन दोनों अपडेट वर्जन पर काम चल रहा है और दोनों अभी टेस्टिंग फेज में हैं।
Swift में 40 kmpl की माइलेज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपनी न्यूज जेनरेशन हैचबैक Swift में फरवरी 2024 तक पेश कर सकती है और व Dzire अप्रैल माह के अंत या फिर मई 2024 में आएगी। बताया जा रहा है कि Swift में 35 से 40 kmpl तक की माइलेज मिलेगी।
2024 Maruti suzuki Swift
कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन
2024 Maruti Swift and Dzire में अट्रैक्टिव कलर और नए फीचर्स मिलेंगे। कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह थ्री सिलेंडर इंजन होगा और इसमें सीएनजी वर्जन भी होंगे। यहां बता दें अभी दोनों गाड़ियों के बाजार में मौजूद 1.2 L डुअल जेट पेट्रोल इंजन जारी रहेंगे।
नया स्मार्टप्ले Pro+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम
इन नई कारों में 5-स्पीड और मैनुअल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। नई गाड़ियों में नया स्मार्टप्ले Pro+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम मिलेगा। इनमें नई फ्रंट ग्रिल पहले से शॉर्प और स्लीक हैडलैंप दिए जा सकते हैं। 2024 Maruti Swift and Dzire में एलईडी हेडलैंप, बेहतर बम्पर, फॉक्स एयर वेंट, स्पष्ट व्हील आर्च, ब्लैक-आउट पिलर, छत पर लगे स्पॉइलर और नए बॉडी पैनल मिलेंगे।
2024 Maruti suzuki Dzire
60000 रुपये का डिस्काउंट
अनुमान है कि 2024 Maruti Swift शुरुआती कीमत 5.99 लाख एक्स शोरूम और 2024 Maruti Dzire शुरुआती कीमत 6.51 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। जानकारी के अनुसार अभी Maruti Swift पर कंपनी 31 अगस्त 2023 तक 60000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
ये भी पढ़ें-Maruti की इस नई कार में 28 की माइलेज और कीमत 8 लाख से कम
चार वेरिएंट और 268 लीटर का बूट स्पेस
बाजार में मौजूद Swift के LXi, VXi, ZXi, और ZXi+ कुल चार वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं। इस कार में 268 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। 2024 Maruti Swift and Dzire में सेफ्टी के लिए एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर एबीएस, हिल-होल्ड कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
5 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
9 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
12 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines