Maruti Jimny Recall: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी किफायती कारों के लिए पॉपुलर है। कंपनी बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट की कारों का निर्माण करती है। लेकिन मारुति सुजुकी की ऑफ-रोडर एसयूवी Jimny में खराबी आ गई है जिसके चलते कंपनी ने रिकॉल किया है। अगर आपके पास भी है Jimny तो यह खबर आपके लिए ही है.. आइये जानते हैं इस SUV के किस पार्ट में खराबी पाई गई है।
Maruti Jimny में क्या खराबी आई है?
Jimny के फ्रंट एक्सल में किंग पिन असेंबली को बदलने के लिए रिकॉल किया है। ब्रेक लगाते समय वाइब्रेशन के बारे में कई शिकायतों के बाद, मारुति ने इसका कारण पता लगा लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Jimny को 80 kmph की रफ्तार से चलाते समय जब ब्रेक लगाते हैं तो कंपन महसूस होता है। जो स्टीयरिंग व्हील के जरिए महसूस होता है।
लेकिन जब रफ़्तार 60 kmph पर होती है कंपन गायब हो जाता है। कंपनी इस खराब पार्ट को मुफ्त में रिप्लेस करेगी। इसके लिए ग्राहकों से कोई भी पैसा नहीं लिया जाएगा, यह काम मुफ्त में ठीक होगा। कंपनी जल्द ही रिप्लेसमेंट के लिए ग्राहकों से संपर्क करेगी। अगर ऐसा नहीं होता है, तो ग्राहकों को भी इसके लिए मारुति सुजुकी से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें: Mahindra Thar से लेकर Scorpio को खरीदना होगा महंगा, जनवरी से बढ़ जाएंगे इतने दाम
दमदार गाड़ी लेकिन बिक्री में फ्लॉप
Maruti Jimny एक दमदार SUV है लेकिन ओवर प्राइस (Over priced) होने के कारण यह वैल्यू फॉर नहीं है । कीमत का ज्यादा होना Jimny के पतन का मुख्य कारण बना है। Jimny की जगह ग्राहक Thar लेना ज्यादा पसंद करते हैं। जबकि इसी की कीमत में कई शानदार SUV बाजार में उपलब्ध हैं। अगर Jimny को 4X2 में लॉन्च किया जाए और कीमत को कम कर दिया जाए तो शायद इसकी बिक्री बेहतर हो जाए। आइये जानते हैं इसके फीचर्स और इंजन के बारे में।
कीमत और माइलेज
Maruti Jimny की एक्स-शो रूम कीमत 12.74 लाख रुपये से लेकर 14.79 लाख रुपये तक जाती है। Jimny की लंबाई 3985mm, चौड़ाई 1645mm, ऊंचाई 1720mm और व्हीलबेस 2590mm है, वहीं इसका ग्राउंड क्लियरेंस 210mm है। Jimny में 1.5 लीटर का K सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया है जो 104.8 PS की पावर और 134.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह आइडल स्टार्ट/स्टॉप बटन फीचर से लैस है। इसमें यह एसयूवी 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में है। एक लीटर में यह 16.94kmpl तक की माइलेज ऑफर करती है।
यह भी पढ़ें: Maruti ने दिया ग्राहकों को झटका! नए साल में महंगा होगा कार खरीदना
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
23 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines