2024 Maruti Dzire launch: नया अपडेट ये है कि मारुति सुजुकी अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर को अगले महीने की 15 तारीख (15 June) को लॉन्च कर सकती है। लगातार इस नये मॉडल को लेकर अपडेट्स आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि नई स्विफ्ट की फाइनल टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है। इसमें कुछ फीचर्स स्विफ्ट से लिए जा सकते हैं । यहां तक की इंजन भी मौजूदा स्विफ्ट वाला ही होगा। भारत में नई स्विफ्ट का सीधा मुकाबला होंडा अमेज से होगा।
3 सिलेंडर इंजन
मारुति नई डिजायर में Z-Series का 3 सिलेंडर इंजन लगा सकता है। यही इंजन इस समय मौजूदा स्विफ्ट में भी लगा है जो 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है। लेकिन डिजायर लगने के बाद इस इंजन पावर और टॉर्क में मामूली बदलाव होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इस इंजन से बेहतर माइलेज का दावा किया गया है।
डिजाइन में बदलाव
बताया जा रहा है कि नई डिजायर के डिजाइन में इस बार काफी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें में नई ग्रिल, बोनट, बंपर, हेडलाइट्स, और टेललाइट्स देखने को मिलेंगी। कार के साइज़ को 4 मीटर से कम ही रखा जाएगा। सोर्स के मुताबिक कार के फ्रंट लुक में नई स्विफ्ट की झलक देखने को मिल सकती है ।
3 सिलेंडर इंजन
आजकल नई कारों में 4 सिलेंडर इंजन की जगह 3 सिलेंडर इंजन देखने को मिल रहा है, क्योकि ये इंजन पावर ज्यादा देते हैं साथ ही माइलेज भी अच्छी मिल जाती है । एक सिलेंडर कम होने पर इंजन साइज़ छोटा होता है और कॉस्ट में भी कमी आती है जिसकी वजह से कार की कीमत भी थोड़ी कम हो जाती है। इसके अलावा बेहतर माइलेज भी मिलती है।
जल्द आएगा CNG वेरीएंट
नई डिजायर पेट्रोल इंजन में आएगी लेकिन जल्द ही इसमें CNG का भी ऑप्शन मिलेगा। माइलेज की बात करें यह कार 25kmpl से ज्यादा की माइलेज दे सकती है। नई डिजायर में 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा। इसके फ्रंट और इंटीरियर में नई स्विफ्ट की ही झलक देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल (डिजायर) से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इस समय मौजूदा डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: 7 सीटर में आएगी नई Renault Duster, 3 इंजन के साथ फैमिली क्लास को करेगी टारगेट
संबंधित खबरें
नई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
4 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
22 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
23 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
5 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines