हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नई Maruti Dzire भारत में अगले महीने होगी लॉन्च! मिल सकता है Swift वाला इंजन

नई डिजायर में मारुति अपना नया Z-Series का 3 सिलेंडर इंजन लगा सकती है। ये वही इंजन है जो हाल ही आई स्विफ्ट को पावर देता है। नई डिजायर में पेट्रोल और CNG का ऑप्शन मिलेगा।

विज्ञापन

2024 Maruti Dzire: देश की सबसे बड़ी कार निर्मता कंपनी मारुति सुजुकी अब अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर (Dzire) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके बाहरी लुक से लेकर इंजन तक में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अभी हाल ही में मारुति ने नई स्विफ्ट (Swift) को पेश किया था जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है। नई डिजायर को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल जून में नई डिजायर से पर्दा उठेगा।

Swift वाला इंजन देगा पावर

नई डिजायर में मारुति अपना नया Z-Series का 3 सिलेंडर इंजन लगा सकती है। यही इंजन नई  स्विफ्ट को भी पावर देता है। 1.2 लीटर वाला यह इंजन 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है। माना जा रहा है कि नई डिजायर में पावर और टॉर्क में मामूली बदलाव किया जा सकता है। मारुति ने बताया कि नया इंजन 14% ज्यादा माइलेज देता है।

यह भी पढ़े: 36km की माइलेज देती हैं Maruti और Tata की ये कारें, रनिंग कॉस्ट रॉयल एनफील्ड से कम

3 सिलेंडर इंजन के फायदे

आजकल कई कार निर्माता कंपनियां 4 सिलेंडर इंजन की जगह 3 सिलेंडर इंजन इंजन का इस्तेमाल नई कारों में करने लगी हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा तो ये है कि ड्राइविंग के दौरान पावर ज्यादा मिलती है। एक सिलेंडर कम होने पर इंजन साइज़ छोटा होता है और कॉस्ट में भी कमी आती है जिसकी वजह से कार की कीमत भी थोड़ी कम हो जाती है। इसके अलावा बेहतर माइलेज भी मिलती है।

CNG का भी मिलेगा ऑप्शन

नई डिजायर में पेट्रोल और CNG का ऑप्शन मिलेगा। सोर्स के मुताबिक यह कार 25kmpl तक की माइलेज दे सकती है। जबकि CNG मोड पर इसकी माइलेज 31km के पार जा सकती है। नई डिजायर में 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा। इसके फ्रंट और इंटीरियर में नई  स्विफ्ट की ही झलक देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल (डिजायर) से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इस समय मौजूदा डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़े: TVS IQube का सस्ता वेरिएंट हुआ लॉन्च, 2 घंटे में होगा फुल चार्ज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें