All New Kia Syros Bookings: इस समय भारतीय कार बाजार में नई Kia Syros का इंतजार हो रहा है। 19 दिसंबर को इस SUV को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कई टीजर जारी कर दिए हैं जिनमें इस कार के डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Syros की डीलरशिप लेवल पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। 21,000 रुपये टोकन देकर आप इसकी बुकिंग कर सकते हैं।
वहीं कंपनी की तरफ से इसकी बुकिंग को लेकर कोई जानकारी नही मिली है। इस गाड़ी को पेट्रोल और डीजल इंजन में लाया जाएगा। अगर आप भी नई Syros का इंतजार कर रहे हैं तो आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में…
3 इंजन में आएगी नई Kia Syros
ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नई Kia Syros में तीन इंजन का ऑप्शन मिलेगा जिसमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन होंगे। विस्तार से बात करें तो इसका 1.2-लीटर पेट्रोल वाला इंजन 83 PS की पावर और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा जबकिइसका 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल वाला इंजन 120 PS की पावर और 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड DCT से साथ आएगा।वहीं, 1.5 लीटर डीजल वाला इंजन 116 PS की पावर और 6-स्पीड MT, 6-स्पीड iMT, 6-स्पीड AT से जोड़ा जा सकता है।अगर आपका बजट 10 लाख के आस-पास है और आप एक SUV लेने का मन बना रहे हैं तो नई Kia Syros के लिए आप इंतजार कर सकते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
नई Kia Syros में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, रिवर्सिंग कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसी फीचर्स सकते है।
कैसा होगा डिजाइन
यह वैगन (Wagon) डिजाइन में होगी। इसमें स्पेस काफी अच्छा मिलना वाला है। नई किआ साइरोस में पैनोरमिक सनरूफ की सुविधा मिलेगी। इसके फ्रंट में स्टैक्ड 3-पॉड LED हैडलाइट्स के साथ DRL देखने के लिए मिल सकती है। इस गाड़ी में विंडो साइज़ बड़ा होगा। इसके रियर में कनेक्टेड LED टेल लाइट्स मिल सकती है। इसके अलावा इसका टेलगेट बेहद सिंपल रहने वाला है। इसमें एक मजबूत शोल्डर लाइन और फ्लश-टाइप डोर हैंडल भी मिलने की उम्मीद है।
फीचर्स की बात करें तो किआ की साइरोस में सॉनेट और सेल्टोस एसयूवी जैसा केबिन देखने के लिए मिल सकता है। नई साइरोस में डुअल-टोन इंटीरियर थीम देखने के लिए मिल सकता है। इस कार में डुअल-टोन इंटीरियर थीम देखने के लिए मिल सकता है। कार में डुअल-डिस्प्ले सेटअप, ऑटो एसी, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और वायरलेस फोन चार्जर जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म! 17 जनवरी को आ रही है Hyundai Creta EV, सिंगल चार्ज में मिलेगी इतनी रेंज
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
15 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines