Hyundai Venue CNG Update: भारत में CNG कारों की डिमांड पिछले कुछ समय से तेज हुई है। ऐसे में अब कार कपनियां अपने लगभग सभी मॉडल को CNG में उतारने में लगी हैं। एसयूवी सेगमेंट में अब हुंडई अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue को अब CNG वर्जन में लॉन्च करने जा रही है। भारत में इसका सीधा मुकाबला मारुति ब्रेज़ा सीएनजी से होगा। भारत में इसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत ?
Hyundai Venue CNG की कीमत संभावित कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। जबकि मारुति ब्रेज़ा CNG की कीमत 9.29 लाख रुपये से शुरू होती है। माना जा रहा है कि नई Venue CNG की माइलेज 26-27 km/kg हो सकती है। Venue अगर CNG वर्जन में आती है तो इसकी बिक्री बढ़ने की सम्भावना है।
इंजन और पावर
Venue में तीन इंजन ऑप्शन दिए गये हैं जिनमें 1.2 लीटर पेट्रोल, 1 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनका चुनाव कर सकते हैं। इतना ही नहीं ये सभी इंजन 7 स्पीड डुअल क्लच गियरबॉक्स, 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस हैं। यानी जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं।
Venue CNG के लिए करें इंतजार?
अगर आप रोजाना 50 किलोमीटर या इससे ज्यादा की दूरी कार से तय करते हैं तो आपको CNG कारों पर रुख करना चाहिए। CNG कार चलाना काफी किफायती साबित होता है।
यह भी पढ़ें: MG Motor लॉन्च करेगी दो नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां, इतनी होगी कीमत
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
7 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
8 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
12 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
13 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
13 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines