---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

2024 Hyundai Sonata: स्टाइल के साथ हाई पावर, फिर वापसी करेगी यह सेडान कार

2024 Hyundai Sonata details in hindi: कार में 4 सिलेंडर हाई पावर इंजन मिलेगा। इसमें 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

---विज्ञापन---

2024 Hyundai Sonata details in hindi: हाई क्लास लुक और एलीट फीचर्स, बाजार में लग्जरी सेडान कारें काफी पसंद की जाती हैं। इसी सेगमेंट में हुंडई अपनी जबरदस्त सेडान Sonata को रिलॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ताजा अपडेट यह है कि हाल ही में कंपनी ने अमेरिका में नई 2024 Hyundai Sonata की कीमतों का ऐलान किया है। इंडियन करेंसी के अनुसार यह 24.18 लाख रुपये रखा गया है। 91Wheels की खबर के अनुसार ग्लोबल मार्केट के बाद अब अक्टूबर 2024 तक इसके इंडिया में आने की संभावना है। फिलहाल कंपनी ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें 2024 Hyundai Sonata

---विज्ञापन---

हाई स्पीड के लिए एयरोडायनेमिक शेप

जानकारी के अनुसार 2024 Hyundai Sonata में 2.5 लीटर का इंजन मिलेगा। यह इंजन हाइब्रिड और टर्बो दोनों ऑप्शन के साथ आएगा। यह ऑल व्हील ड्राइव कार होगी, जिसमें सड़क पर हाई पावर के लिए चारों पहियों पर एक सामान पावर जनरेट होगी। यह कंपनी की फिलहाल इंडियन बाजार में मौजूद hyundai verna से एक कदम आगे होगी। इसका स्लीक N Line ट्रिम भी ऑफर किया जा सकता है, जिसमें पहले से स्लीक लाइटिंग और स्पोर्टी फ्रंट लुक होगा। इसके फ्रंट शेप को हाई स्पीड के लिए एयरोडायनेमिक शेप में बनाया गया है।

---विज्ञापन---

मिलेगा नया फ्रंट लुक 

साउथ कोरियन कंपनी Hyundai ने अपनी हाई क्लास सेडान कार Sonata को सबसे पहले इंडिया में साल 2001 में लॉन्च किया था। बता दें इसके बाद साल 2005 में इसका नया अपडेट मॉडल पेश किया गया था। फिर साल 2009 में भी इसमें न्यू जनरेशन के हिसाब से चेंज किए गए थे। वहीं, साल 2015 में डिमांड की कमी के चलते इसे डिस्कंटीन्यू कर दिया गया। अब फिर इसे लॉन्च करने की तैयारी है। बाजार में इसे Honda Accord कंम्पीट करती है। कार में अलॉय व्हील और फ्रंट में हेडलाइट के ऊपर लंबी लाइट स्ट्रीप दी जाएगी।

---विज्ञापन---

डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलाइट

नई Sonata में 4 सिलेंडर हाई पावर इंजन मिलेगा। यह जानदार इंजन 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जाएगा। कार में हाई बीम असिस्ट और क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलेगा। यह कार डुअल ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलाइट और 12.3 इंच के डिस्प्ले ऑडियो के साथ आएगी। कार में एयरबैग, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा। यह सेफ्टी फीचर्स कार को कंट्रोल करने और हादसों से बचाने में मदद करेंगे। कार में डुअल यूएसबी चार्जर मिलेगा।

First published on: Dec 12, 2023 12:26 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola