Hyundai 7 Seater car: बड़ी फैमिली के लिए 7 सीटर कारें बेस्ट ऑप्शन होती हैं। इस समय बाजार में बेसिक 7 सीटर मॉडल से लेकर प्रीमियम मॉडल उपलब्ध हैं। इस साल कई नए मॉडल और फेसलिफ्ट मॉडल कार बाजार में लॉन्च होने को तैयार हैं। इसी साल हुंडई मोटर इंडिया भी अपनी 7 सीटर Alcazar फेसलिफ्ट को लॉन्च करने जा रही है। यह एक प्रीमियम एमपीवी है जोकि कई बेहतरीन और एडवांस्ड फीचर्स से लैस होगी। सबसे खास इसका स्पेस और रिफाइंड इंजन होगा। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया होगा Alcazar फेसलिफ्ट में…
Hyundai Alcazar Facelift इस साल देगी दस्तक
Hyundai Alcazar का फेसलिफ्ट मॉडल इस साल लॉन्च होने जा रहा है। यह गाड़ी अपने रिफाइंड इंजन और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है। पहली बार इसे अप्रैल 2021 में लॉन्च किया गया और तब से लेकर अब तक इसमें कोई बदलाव नहीं किये हैं। लेकिन अब कंपनी Alcazar का फेसलिफ्ट मॉडल 30 जून को लॉन्च किया जाएगा। कई बार टेस्टिंग के दौरान इसे स्पॉट किया गया है।
इस बार नए मॉडल के एक्सटीरियर में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके बाहरी लुक में नई ग्रिल, नए हेडलैम्प्स, नए अलॉय व्हील्स नया बोनट और बम्पर मिलेगा। पीछे की तरफ नई कनेक्टेड लाइट्स दी जायेगी। वहीं इसके इंटीरियर को अपडेट किया जाएगा। मौजूदा मॉडल की तुलना में नई अल्काजार में बड़ा डिस्प्ले मिलेगा जो क्लस्टर से कनेक्ट होगा साथ लेवल 2 एडास और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। गाड़ी के इंजन में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
इंजन और पावर
मौजूदा Alcazar में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमे 1.5 लीटर डीजल इंजन और 1.5L पेट्रोल इंजन शामिल हैं। ये दोनों ही इंजन बेहद रिफाइंड हैं। सिटी और हाईवे पर इनका प्रदर्शन बेहतर बनता है। बताया जा रहा है कि फेसलिफ्ट मॉडल में भी इन दोनों इंजन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। अल्काज़र की एक्स-शोरूम कीमत 16.77 लाख रुपए स लेकर 21.28 लाख रुपये तक जाती है। नये मॉडल की कीमत में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 150km की रेंज, TVS के इस स्कूटर पर 12300 रुपये का मिल रहा है कैशबैक
संबंधित खबरें
Creta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
20 mins agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
5 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
6 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
22 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines