Hyundai Creta EV launch update : कार निर्माता कंपनियां अपाने मौजूदा मॉडल को CNG और EV में भी पेश करने में लगी हैं, ऐसे में ग्राहकों को भी अपने पसंदीदा मॉडल को अलग-अलग पावर पैक में चुनने की आजादी मिल जाती है। हाल ही में हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी नई क्रेटा और क्रेटा एन लाइन को भारत में लॉन्च। लॉन्च होते ही इस एसयूवी की बिक्री काफी बेहतर होने लगी है। हर महीने यह टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में शामिल भी हो गई है। अब खबर ये भी आ रही है कि Creta का इलेक्ट्रिक अवतार इस साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। सोर्स के मुताबिक टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार स्पॉट भी किया जा चुका है।
कितनी होगी रेंज ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में 45kWh का बैटरी पैक मिलेगा जोकि फुल चार्ज में करीब 450 किलोमीटर तक चलेगी। इतना ही नहीं इलेक्ट्रिक क्रेटा को 138hp की पावर और 255 Nm का टॉर्क देगा। रेंज के हिसाब से इलेक्ट्रिक क्रेटा एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।
एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स
हुंडई नई इलेक्ट्रिक क्रेटा (Creta EV) में लेवल 2 ADAS, 10.25 इंच टच स्क्रीन सिस्टम,360 डिग्री कैमरा, एपल कार प्ले एंड्रॉइड ऑटो, 8 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम,डैशकैम, क्लीमेंट कण्ट्रोल,वायलैस चार्जिंग पैड,Type C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं, वेंटिलेटेड सीट्स इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक्स, सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD समेत समेत काफी सारे फीचर्स इसमें मिलते हैं।
शानदार बूट स्पेस
बताया जा रहा है कि मौजूदा क्रेटा पर ही क्रेटा ev को बनाया जाएगा। डायमेंशन की बात करें क्रेटा EV की लंबाई 4330mm, चौड़ाई 1790mm, हाईट 1635mm, व्हीलबेस 2610mm और इसमें 433 का ही बूट स्पेस मिलेगा इसके अलावा इसमें 17 इंच के टायर्स भी शामिल किये जा सकते हैं।
कई इलेक्ट्रिक कारें होंगी लॉन्च
हुंडई क्रेटा ईवी के साथ ही मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक कारों को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती हैं। इनकी कीमत 20-25 लाख रुपये के आस–पास हो सकती है। वैसे XUV400 सबसे किफायती मिडसाइज़ EV बनी रहेगी। जिसकी कीमत 15.49 लाख रुपये से 17.49 लाख रुपये के बीच है, जबकि MG ZS EV की कीमत 18.98 लाख रुपये से 24.98 लाख रुपये के बीच है।
यह भी पढ़ें: क्या कार में लगातार AC चलाने से कम होती है माइलेज ? क्या कहते हैं एक्सपर्ट
संबंधित खबरें
पेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
24 mins agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
19 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
20 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
21 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines