Hyundai Creta EV इस साल सितंबर में होगी लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगी 450 किलोमीटर

Hyundai Creta EV: भारत में जल्द ही क्रेटा का इलेक्ट्रिक मॉडल जल्द ही लॉन्च होने वाला है। एक फुल चार्ज में यह एसयूवी 450 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

Creta ev
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी होगी रेंज ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में 45kWh का बैटरी पैक मिलेगा जोकि फुल चार्ज में करीब 450 किलोमीटर तक चलेगी।  इतना ही नहीं इलेक्ट्रिक क्रेटा को 138hp की पावर और 255 Nm का टॉर्क देगा। रेंज के हिसाब से इलेक्ट्रिक क्रेटा एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।

विज्ञापन

एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स

हुंडई नई इलेक्ट्रिक क्रेटा (Creta EV) में लेवल 2 ADAS, 10.25 इंच टच स्क्रीन सिस्टम,360 डिग्री कैमरा, एपल कार प्ले एंड्रॉइड ऑटो, 8 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम,डैशकैम,  क्लीमेंट कण्ट्रोल,वायलैस चार्जिंग पैड,Type C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं, वेंटिलेटेड सीट्स इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक्स, सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD समेत समेत काफी सारे फीचर्स इसमें मिलते हैं।

विज्ञापन

शानदार बूट स्पेस

बताया जा रहा है कि मौजूदा क्रेटा पर ही क्रेटा ev को बनाया जाएगा। डायमेंशन की बात करें क्रेटा EV की लंबाई 4330mm, चौड़ाई 1790mm, हाईट 1635mm, व्हीलबेस 2610mm और इसमें 433 का ही बूट स्पेस मिलेगा इसके अलावा इसमें 17 इंच के टायर्स भी शामिल किये जा सकते हैं।

विज्ञापन

कई इलेक्ट्रिक कारें होंगी लॉन्च

हुंडई क्रेटा ईवी के साथ ही मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक कारों को जल्द ही भारत में  लॉन्च कर सकती हैं।  इनकी कीमत 20-25 लाख रुपये के आस–पास हो सकती है। वैसे  XUV400 सबसे किफायती मिडसाइज़ EV बनी रहेगी।  जिसकी कीमत 15.49 लाख रुपये से 17.49 लाख रुपये के बीच है, जबकि MG ZS EV की कीमत 18.98 लाख रुपये से 24.98 लाख रुपये के बीच है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ