2024 Hyundai Alcazar Bookings: हुंडई मोटर इंडिया ने नई 7 सीटर एसयूवी अल्काजार की बुकिंग शुरू कर दी है। इसी के साथ कंपनी ने इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं। ग्राहक नई अल्काजार की बुकिंग सिर्फ 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। बहुंडई के मुताबिक ये कार 6-सीटर और 7-सीटर ऑप्शन दोनों मॉडल में मार्केट में आने वाली है। नए मॉडल 9 कलर ऑप्शन के साथ आएगी और इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी लगा मिल सकता है।
नई अल्काजार कब होगी लॉन्च?
हुंडई अपनी नई अल्काजार अगले महीने 9 सितंबर को लॉन्च होने जा रही है। यह मौजूदा क्रेटा पर ही बेस्ड है। लेकिन नई अल्काजार को क्रेटा से कुछ अलग लुक देने की कोशिश की है। नए मॉडल के फ्रंट और रियर लुक में थोड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। नई अल्काजार में नया बंपर, हुड, स्किड प्लेट और ग्रिल लगाई गई है जिससे यह अब ज्यादा स्पोर्टी भी नजर आ रही है।
इतना ही नहीं नए मॉडल में H शेप वाले DRLs और क्वाड बीम LEDs स्टैंडर्ड क्रेटा के जैसे ही हैं। रियर लुक की बात करे तो यहा पर भी नया बंपर और LED लैम्प्स लगाई गई हैं। इसके अलावा कार में 18-इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। कार के इंटीरियर को भी अपडेट करेगी। नई अल्काजार में बड़ा डिस्प्ले मिलेगा जो क्लस्टर से कनेक्ट होगा साथ लेवल 2 एडास और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। सेफ्टी के कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से 6 एयरबैग्स की भी सुविधा मिलगी।
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो हुंडई की नई अल्काजार में 1.5-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 6-स्पीड मैनुअल या एक DCT ट्रांसमिशन मिल सकता है।इतना ही नहीं इसमें 1.5-लीटर डीजल का ऑप्शन भी मिल सकता है, जिसके साथ में टॉर्क कनवर्टर और एक मैनुअल ट्रांसमिशन लगा मिल सकता है। उम्मीद ये भी है कि नए मॉडल को 2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत
हुंडई की तरफ से अभी इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन ऐसी उम्मीद हैं कि कंपनी इसे 16.77 लाख रुपए से लेकर 21.28 लाख रुपये तक जाती है। नये मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा ज्यादा हो सकत है थोड़ी ज्यादा होगी। भारत में इसका सीधा मुकाबला Maruti XL6 और Kia Carens से होगा। इसके अलावा यह मौजूदा दूसरी SUVs को भी कड़ी टक्कर देगी।
यह भी पढ़ें: 12 लाख के डिस्काउंट पर मिल रही है ये कार, पुरानी बेचकर इस ऑफर का जल्द उठाएं फायदा
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
6 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
10 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines