All New Hyundai Alcazar : भारत में प्रीमियम 7 सीटर कारों की डिमांड अब तेजी से बढ़ रही है। इस साल कई नए मॉडल लॉन्च होने जा रहे हैं। कार कंपनियां अब बड़ी फैमिली को टारगेट कर रही हैं और इसलिए किफायती 7 सीटर कारें लॉन्च की जा रही हैं। हुंडई मोटर इंडिया अपनी पॉपुलर Alcazar का फेसलिस्ट मॉडल अगले महीने लॉन्च करने जा रही है। इस बार नई Alcazar में कई बड़े बदलाव किये जा सकते हैं।
9 सितम्बर को होगी लॉन्च
हुंडई की नई Alcazar इस बार 9 सितम्बर को लॉन्च होगी। आगामी कार को कई बार टेस्टिग के दौरान देखा जा चुका है। Alcazar एक प्रीमियम SUV है जिसमें अब कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया जायेगा। लेकिन पहले बार इसे अप्रैल 2021 में लॉन्च किया गया और तब से लेकर अब तक इसमें कोई बदलाव नहीं किये हैं।
इंजन होगा अपडेट
इस समय मौजूदा हुंडई Alcazar में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन और 1.5L पेट्रोल इंजन शामिल हैं। ये दोनों ही इंजन बेहद रिफाइंड हैं। सिटी और हाईवे पर इनका प्रदर्शन बेहतर बनता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फेसलिफ्ट मॉडल में भी इन दोनों इंजन का ही इस्तेमाल किया जाएगा, लेकिन इन्हें अपडेट किया जाएगा।
Hyundai Alcazar
डिजाइन में नयापन, एडवांस्ड फीचर्स
नई Alcazar में इस बार एक्सटीरियर में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके फ्रंट लुक में नई ग्रिल, नए हेडलैम्प्स, नए अलॉय व्हील्स नया बोनट और बम्पर मिलेगा। पीछे की तरफ नई कनेक्टेड लाइट्स दी जायेगी। कंपनी इसके इंटीरियर को अपडेट करेगी।
मौजूदा मॉडल की तुलना में नई अल्काजार में बड़ा डिस्प्ले मिलेगा जो क्लस्टर से कनेक्ट होगा साथ लेवल 2 एडास और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। गाड़ी के इंजन में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
अल्काज़र की एक्स-शोरूम कीमत 16.77 लाख रुपए स लेकर 21.28 लाख रुपये तक जाती है। नये मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा होगी। भारत में इसका सीधा मुकाबला Maruti XL6 और Kia Carens से होगा। इसके अलावा यह मौजूदा दूसरी SUVs को भी कड़ी टक्कर देगी।
2024 Hyundai Alcazar Interior
इंजन और पावर
| इंजन | 1.5 CRDi डीजल |
| पावर | 116 PS |
| टॉर्क | 250 Nm |
| गियर: | 6 स्पीड मैन्युअल |
आपको क्यों करना चाहिए नई Alcazar का इंतजार ?
अगर आप अपनी फैमिली के लिए एक प्रीमियम एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं जिसनें न सिर्फ अच्छा डिजाइन हो बल्कि आरामदायक केबिन के साथ एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी हो तो आपके लिए नई Alcazar एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Honda Activa से कितना अलग होगा नया Tvs Jupiter, आज होगा लॉन्च
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
14 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
17 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
21 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines