2024 Honda Amaze: होंडा कार्स इंडिया ने भारत में अपनी अमेज को हाल ही में पेश किया है। डिजाइन से लेकर फीचर्स की बात हो गई है, और अब बारी है इसकी परफॉरमेंस की। नई होंडा अमेज V, VX और ZX वेरिएंट में आई है। इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से लेकर 9.69 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी इस कार पर 10 साल तक की वारंटी मिलती है। जबकि 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है जिसे 7 साल तक बढ़ाया जा सकता है। नई Amaze का भारत में मुकाबला Maruti Dzire से होगा जिसकी 6.79 लाख रुपये से शुरू होती है। आइये जानते हैं क्या वाकई दमदार है नई अमेज ?
इंजन और परफॉरमेंस
नई होंडा अमेज में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है जो 90 PS की पावर और 110 Nm का टॉर्क मिलेगा। इसमें मैन्युअल और CVT ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी। मैनुअल ट्रांसमिशन से 18.65 किलोमीटर और सीवीटी से इसे 19.46 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिलेगी। फिलहाल अमेज मैन्युअल को हमने टेस्ट किया।
जैसे ही आप कार बैठते हैं यह आपको फ्रेश फील देती है। इसका इंटीरियर, स्पेस और सीटें आपको पसंद आने वाली हैं। इसका 1.2Lपेट्रोल इंजन रिफाइंड है और स्मूथ भी… शुरूआती पिकअप सात नहीं छोड़ता, लेकिन कई बार यह इंजन अंडरपावर महसूस करवा देता है, यह तब होता है जब आपका सामना कर्व या उबड़-खाबड़ रास्तों से होता है।
नई अमेज की हैंडलिंग अच्छी है और हाई स्पीड पर भी गाड़ी पूरे कण्ट्रोल में रहती है। इसके सस्पेंशन खराब रास्तों पर आसानी से निकल जाते हैं। इसकी राइड क्वालिटी शानदार है। सफ़र के दौरान कैबिन में शोर नहीं आता। सीटें आरामयक है इसलिए लंबी दूरी करने के कोई हर्ज नहीं होगा। सफ़र के दौरान पीछे वाली सीट पर आपको बेहतर कम्फर्ट महसूस होगा। 4 मीटर से कम लम्बाई वाली यह कार निराश नही करती।
सेफ्टी का पूरा ध्यान
नई अमेज में सेफ्टी फीचर्स की कोई कमी नहीं है। इसमें Level-2 ADAS को भी ऑफर (ADAS in Honda Amaze) किया गया है, जो इस सेगमेंट में पहली बार किसी कार में दिया गया है। ड्राइव के दौरान यह अच्छे से काम करता है। आपको बता दें की ये कैमरा बेस्ड है।
इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग, थ्री पाइंट सीटबेल्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, एचएसए, ईएसएस, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, रियर पार्किंग सेंसर को स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। इसमें कार लोकेशन, जियो फेंस अलर्ट, ऑटो क्रैश नोटिफिकेशन, ड्राइव व्यू रिकॉर्डर, स्टोलन व्हीकल ट्रैकिंग, स्पीडिंग अलर्ट, अनऑथराइज्ड एक्सेस अलर्ट जैसे 28 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है।
क्या डिजायर है अमेज से बेहतर ?
डिजाइन के मामले में इस बार होंडा ने बाजी मारी है। यह नई डिजायर से काफी प्रीमियम फील देती है। यह 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है जबकि डिजायर में 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है। दोनों ही इंजन अच्छे है लेकिन अमेज का इंजन ज्यादा स्मूथ है। हाई स्पीड में इंजन शोर नहीं करता जबकि डिजायर का इंजन शोर करता है। माइलेज के मामले में डिजायर आगे है लेकिन रियल टाइम माइलेज चेक करना अभी बाकी है। अमेजन में प्रीमियम और सॉलिड बिल्ड क्वालिटी भी देखने को मिलती है। अगर आप एक अच्छी सेडान कार खरीदना चाहते हैं जो लंबे समय तक आपका दें तो होंडा अमेज आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: नई Kia Syros की बुकिंग शुरू! 19 दिसंबर को होगी लॉन्च, 3 इंजन का मिलेगा ऑप्शन
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
5 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
7 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
10 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines