2024 Hero Glamour 125: देश की प्रमुख टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी लोकप्रिय बाइक ग्लैमर 125 (Glamour 125) को अपडेट करके लॉन्च कर दिया है। नई ग्लैमर में नए फीचर्स के साथ नया कलर और शामिल किया है। बाइक का सीधा मुकाबला होंडा शाइन और टीवीएस रेडर 125 से होगा। कंपनी उद्देश्य इस नई बाइक के ग्राहकों को शानदार राइडिंग एक्सपीरियंस ऑफर करना है। आइये आपको बताते हैं नई हीरो ग्लैमर 125 के फीचर्स….
नई LED हेडलाइट से मिलेगो लंबी विजिबिलिटी
नई ग्लैमर 125 में अब एडवांस LED हेडलाइट लगाईं है। दावा किया गया है कि रात में लंबी विजिबिलिटी मिलेगी। ये वाला फीचर आपको इस सेगमेंट और इससे नीचे वाले सेगमेंट की किसी भी बाइक में देखने को नहीं मिलेगा। रात में अक्सर रोड पर लाइट नही होती तो ऐसे में लंबी विजिबिलिटी वाली हेडलाइट काफी मदद कर सकती है।
हजार्ड लैंप
नई ग्लैमर 125 में हजार्ड लैंप के रूप में अब नया सेफ्टी फीचर शामिल किया है। वैसे ये फीचर कारों में आम बात है लेकिन अब टू-व्हीलर्स में भी देखने मिलने लगा है। इस फीचर को वार्निंग लाइट भी कहा जाता है। इस फीचर की मदद से आगे और पीछे से आ रहे वाहनों को अलर्ट मिल जाता है कि आपके साथ कुछ ठीक नहीं है इतना ही नहीं कोहरे या बारिश में भी ये फीचर्स कफी फायदेमंद साबित होगा।
इंजन और पावर
नई ग्लैमर में 125cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन दिय है जो 8kW की अधिकतम पावर और 10.6 Nm का का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। बाइक का वजन 123 किलोग्राम तक है। इसमें 18 इंच के टायर्स दिए हैं। इसके फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। नई ग्लैमर की लंबाई 2051mm, ऊंचाई 1074mm और चौड़ाई 720mm है इसका व्हीलबेस 1273mm पर है जिसकी वजह से स्टेबिलिटी और बाइक पर कंट्रोल अच्छा बनता है।
कीमत और फीचर्स
2024 ग्लैमर 125 में दो वैरिएंट मिलते हैं। इसके ड्रम वैरिएंट की कीमत 83,598 रुपये है, जबकि डिस्क वैरिएंट की कीमत 87,598 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस बाइक में एक स्टॉप-स्टार्ट स्विच दिया है, इस फीचर की मदद से इंजन अपने आप कुछ सेकंड बंद हो जाता है जिसकी वजह से फ्यूल की खपत कम होने लगती है। इस बाइक में कैंडी ब्लेजिंग रेड, ब्लैक स्पोर्ट्स रेड और ब्लैक टेक्नो ब्लू के अलावा नया ब्लैक मेटैलिक सिल्वर कलर का ऑप्शन मिलता है।
क्या नई ग्लैमर 125cc वैल्यू फॉर मनी ई ?
125cc बाइक सेगमेंट में हीरो ग्लैमर एक अच्छी बाइक जरूर है पर इसका इंजन और राइड क्वालिटी इम्प्रेस नहीं करती। भले ही इसमें नए फीचर्स को शामिल किया है पर यह बाइक परफॉरमेंस के मामले में इम्प्रेस नहीं करती, शायद इसलिए आजतक इसे सफलता नहीं मिली। बाइक का सीधा मुकाबला होंडा शाइन और टीवीएस रेडर से होगा। आइये दोनों बाइक्स के फीचर्स पर भी नज़र डाल लेते हैं।
Honda Shine 125
होंडा की 125cc बाइक शाइन देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। इसका सिंपल डिजाइन ग्राहकों को खूब पसंद आता है। इस बाइक में लगा 124 cc का SI इंजन वाकई दमदार है। यह इंजन 7.9 kW की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा दी गई है।ARAI के मुताबिक यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 55 km की माइलेज निकाल सकती है। बाइक के फ्रंट में 240mm Disc और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसमें 18 इंच के टायर्स लगे हैं। इस बाइक की कीमत 79,800 रुपये से शुरू होती है।
TVS Raider 125
टीवीएस की रेडर 125 अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक है। इसकी राइडिंग और हैंडलिंग जबरदस्त है। सिटी राइड से लेकर हाईवे पर इसकी परफॉरमेंस बढ़िया रहती है। बाइक में 124.8 cc का इंजन लगा है जोकि 8.37 kW की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क देता है। यह 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। एक लीटर में यह बाइक 65-70 किलोमीटर की माइलेज ऑफ़र करती है और यह माइलेज रियर टाइम है। बाइक के दोनों टायर्स में 17 इंच के टायर्स लगे हैं।
यह भी पढ़ें: बैटरी डाउन होने पर जब बंद पड़ जाए आपकी कार, तो ऐसे करें स्टार्ट
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
8 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
9 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
12 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
14 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
15 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines