हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Thar और Jimny को धूल चटाने आ रही है फोर्स की नई गुरखा, टीजर हुआ जारी

फ़ोर्स ने नई गुरखा का टीजर जारी कर दिया है और इसे जल्द ही भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। टीजर में नई फ़ोर्स गुरखा का डिजाइन के बारे में काफी डिटेल्स मिलती हैं। कंपनी इस नए मॉडल को 3 डोर और 5 डोर वर्जन में पेश करेगी।

विज्ञापन

2024 Force Gurkha: भारत में एसयूवी सेगमेंट अब काफी बड़ा हो चुका है, और आने वाले समय में आपको कई और मॉडल देखने को मिल सकते है। जहां तक बात ऑफ रोड एसयूवी सेगमेंट की करें तो महिंद्रा थार और मारुति जिम्नी काफी लोकप्रिय गाड़ियां पहले से ही बाजार में मौजूद हैं। अब ऐसे में इन दोनों गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने के लिए फ़ोर्स भी अपनी गुरखा का नया अवतार जल्द लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में कंपनी ने इसका एक नया टीजर जारी किया है।

इस टीजर में नई फ़ोर्स गुरखा का डिजाइन के बारे में काफी डिटेल्स मिलती हैं। कंपनी इस नए मॉडल को 3 डोर और 5 डोर वर्जन में पेश करेगी। इसमें 4X4 की खूबी तो जरूर मिलेगी ही, साथ ही  इसके डिजाइन में इस बार काफी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें 4WD के लिए आगे की तरफ नॉब दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में नयापन मिलेगा यहां LED हेडलैम्प्स मिलेंगे। इसके अलावा नया बोनट और बम्पर भी दिया जाएगा साइड और रियर प्रोफाइल में भी नयेपन की पूरी उम्मीद है।

इंजन और पावर

गुरखा 5-डोर में 2.6L डीजल इंजन मिलेगा जोकि 91bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। यह वही इंजन है जो 3 -डोर वर्जन को पावर देता है लेकिन इस इंजन को इस बार ट्यून किया जा सकता है। इसके अलवा नए मॉडल में 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। फोर्स गुरखा 5-डोर में 2,825mm व्हीलबेस हो सकता है।

ग्राहकों को है बेसब्री से इंतजार

फ़ोर्स गुरखा काफी पॉपुलर SUV है और काफी लम्बे समय से यह बाजार में खूब पसंद की जा रही है। इंजन से लेकर बिल्ड क्वालिटी सब कुछ काफी दमदार है। इस समय बाजार में मौजूदा महिंद्रा थार और मारुति जिम्नी ही ग्राहकों के पास ऑप्शन के तौर पर हैं। लेकिन अगर गुरखा 5-डोर धमाकेदार अंदाज में आती है तो थार और जिम्नी की बिक्री पर असर पड़ सकता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें