Best SUVs under 15 Lakh: भारत में हैचबैक और सेडान कारों का दौर अब धीरे-धीरे खत्म होता नजर आ रहा है। अब लोग SUVs को खरीदना पसंद कर रहे हैं। 10-15 लाख रुपये वाला सेगमेंट सबसे ज्यादा पॉपुलर है। इसी Price में आपको इस समय कई अच्छे मॉडल मौजूद हैं जहां आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से SUV खरीद सकते हैं।
अगर आपका बजट 15 लाख रुपये तक है और आप एक दमदार SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको तीन मॉडल बता रहे हैं जो ऑन रोड के साथ ऑफ रोड पर भी बेहतर प्रदर्शन करती हैं। इनमें से एक SUV की बिक्री तो टॉप पर रहती है।
Maruti Jimny
इस समय मारुति सुजुकी Jimny खरीदने का सबसे अच्छा समय है। कंपनी इस गाड़ी पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अगर आप एक ऐसी कॉम्पैक्ट SUV की तलाश में हैं जिसमें दमदार इंजन से लेकर 4WD (4 व्हील ड्राइव) मिले तो Maruti Jimny आपके लिए है। इतना ही नहीं इसका कॉम्पैक्ट साइज़ इसे तंग गलियों में आसानी से निकलने की आजादी देता है। Jimny में 1.5 लीटर का K सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया है जो 104.8 PS की पावर और 134.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
यह आइडल स्टार्ट/स्टॉप बटन फीचर से लैस है। इसमें यह एसयूवी 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में है। एक लीटर में यह 16.94kmpl तक की माइलेज ऑफर करती है। Jimny की लंबाई 3985mm, चौड़ाई 1645mm, ऊंचाई 1720mm और व्हीलबेस 2590mm है, वहीं इसका ग्राउंड क्लियरेंस 210mm है। Maruti Jimny की एक्स-शो रूम कीमत 12.74 लाख रुपये से लेकर 14.79 लाख रुपये तक जाती है।
Mahindra Thar
महिंद्रा की थार एक बेहद पॉपुलर SUV है जो 3 डोर के साथ है। इसमें 1.5 लीटर डीजल, 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। थार 3-डोर में 4×4 के साथ 4×2 वेरिएंट मिलता है। थार की कीमत 11.35 लाख रुपए से लेकर 17.60 लाख रुपये तक है। Thar की लंबाई 3985mm, चौड़ाई 1820mm, ऊंचाई 1850mm और व्हीलबेस 2450mm है, वहीं इसका ग्राउंड क्लियरेंस 226mm है। इसमें 4 सीटर का ऑप्शन मिलता है। इसमें 16 और 18 इंच के टायर्स का ऑप्शन मिलता है थार के फ्रंट में 303mm डिस्क ब्रेक और 282mm ड्रम मिलते हैं।
Hyundai Creta
हुंडई क्रेटा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। हुंडई क्रेटा की कीमत 10.99 लाख रुपए से लेकर 20.15 लाख रुपए तक जाती है। इसमें 1.5L MPi पेट्रोल इंजन, 1.5L U2 CRDi डीजल और 1.5L टर्बो GDi पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। डायमेंशन की बात करें तो इसकी लम्बाई 4300 mm, चौड़ा 1790 mm, उंचाई 1635 mm और इसका व्हीलबेस 2610mm है। क्रेटा का इंटीरियर प्रीमियम होने के साथ-साथ फीचर्स लोडेड भी है। केबिन रूमी है।
प्लास्टिक हार्ड है लेकिन फिट एंड फिनिश क्वालिटी बढ़िया है। स्टेयरिंग पर Padel Shift मिल जाते हैं जो ड्राइविंग को आसान बना देते हैं। स्टेयरिंग के लेफ्ट साइड में ऑडियो कंट्रोल्स दिए हैं जबकि राईट साइड में क्रूज़ कंट्रोल के साथ दूसरे कंट्रोल्स दिए हैं। इसमें बढ़िया स्पेस मिल जाता है। 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। लंबी दूरी के लिए यह एकदम बढ़िया एसयूवी है।
यह भी पढ़ें: यूथ के लिए आ रहा है TVS NTorq का नया Black Edition, टीजर जारी
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines