2024 Best Family Scooter: इस साल भारत में टू–व्हीलर कंपनियों ने बाइक्स के साथ शानदार स्कूटर भी पेश किये। पेट्रोल और इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड में तेजी देखने को मिली। छोटी दूरी के लिए स्कूटर ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इन्हें राइड करन तो आसान होता ही है साथ ही सामान रखने के लिए भी भरपूर जगह भी मिल जाती है। आइए जानते हैं साल 2024 में लॉन्च 3 सबसे शानदार स्कूटर के बारे में जो फैमिली के लिए बने हैं।
TVS Jupiter 110
इस साल TVS ने नया Jupiter स्कूटर बाजार में लॉन्च किया। इस स्कूटर की कीमत 73,700 रुपये से शुरू होती है। नया जुपिटर पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गया है। स्कूटर में दिए USB पोर्ट की मदद से आप अपना स्मार्टफोन भी चार्ज कर सकते हैं। Jupiter 110 में 113.3cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो 5.9kw की पावर और 9.8 NM का टॉर्क जनरेट करता है।
इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। नए जुपिटर में बेस्ट इन क्लास स्पीडोमीटर दिया है, इसमें कई फीचर्स मिलते हैं। इसकी सीट के नीचे 33 लीटर का स्पेस मिल जाता है, जहां दो हेलमेट या बैग रख सकते हैं। कुल मिलाकर यह वैल्यू फॉर मनी स्कूटर है।
Ather Rizta
एथर एनर्जी ने साल 2024 में फैमिली को ध्यान में रखते हुए अपना नया Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया। रिज्टा कुल 2 वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी कीमत 1.35 लाख रुपये से शुरू होती है। फीचर्स की बात करें तो Rizta में 7-इंच का टीएफटी स्क्रीन मिलती है जिसमें आपको नोटिफिकेशन अलर्ट्स, लाइव लोकेशन और गूगल मैप्स को सपोर्ट करता है।
इस स्कूटर की सीट सबसे लंबी है जिसकी वजह से दो लोग बहुत ही आराम से इस पर बैठ सकते हैं। इसकी सीट के नीचे 34 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। बता दें कि स्कूटर में 2.9kWh और 3.7kWh का बैट्री पैक दिया गया है जो क्रमशः 123 किलोमीटर और 160 किलोमीटर रेंज देने का दावा करता है।
Bajaj Chetak
बजाज ऑटो ने इस साल अपना नया चेतक 35 इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपडेट किया है। बता दें कि अपडेटेड चेतक स्कूटर में थोड़े-बहुत मोडिफिकेशन किये हैं साथ ही इसमें अब नए कलर ऑप्शन भी मिलते हैं। स्कूटर में ग्राहकों को टीएफटी स्क्रीन भी मिलती है जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, म्यूजिक मैनेजमेंट और इंटीग्रेटेड नेविगेशन को सपोर्ट करती है। फुल चार्ज में यह स्कूटर 153 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करता है। सामान रखने के लिए इसमें 35 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है। नए Chetak 35 की कीमत 1.20 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Kia Sonet: 11 महीने में एक लाख लोगों ने खरीदी ये SUV, कीमत 7.99 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 hr agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
21 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
23 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines