एक लाख रुपये से कम में आती हैं ये बेस्ट 125cc बाइक्स, डिजाइन ऐसा कि बार-बार देखने को करेगा मन

हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में Xtreme 125R बाइक को लॉन्च किया है। इस बाइक के आने से न सिर्फ ये सेगमेंट बड़ा हुआ है बल्कि अब ग्राहकों के पास भी एक और नया ऑप्शन आ गया है। यह एक ऐसा सेगमेंट है जहां राइडर को परफॉरमेंस के साथ बेहतर माइलेज और स्पोर्टी लुक भी मिलता है।

a52b656e-4b8b-40ff-bd25-0260505535d3

2024 best 125cc sporty bikes. Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

2024 best 125cc sporty bikes: हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में Xtreme 125R बाइक को लॉन्च किया है। इस बाइक के आने से अब ग्राहकों के पास भी एक और नया ऑप्शन आ गया है। यह एक ऐसा सेगमेंट है जहां राइडर को परफॉरमेंस के साथ बेहतर माइलेज और स्पोर्टी लुक भी मिलता है। अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ अच्छे ऑप्शन बता रहे हैं जिनकी कीमत एक लाख रुपये से भी कम है।

Hero MotoCorp Xtreme 125R

हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने Xtreme 125R को भारत में लॉन्च किया गया है, यह हीरो की अब तक की सबसे स्पोर्टी है। इसके डिजाइन में न सिर्फ नयापन है बल्कि एक दम नया इंजन भी यहां दिया गया है। इस बाइक को यूथ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। नई Xtreme 125R में 125cc का इंजन दिया है जोकि 11.5 PS की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ ही यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर फ्यूल में यह बाइक 66 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर करती है। नई Xtreme 125R एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है जिसमें कई जानकारियां आपको मिलती हैं। 125cc बाइक सेगमेंट में यह एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है। बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 95,000 रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

TVS Raider 125

Raider 125 अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्पोर्टी बाइक है। इस बाइक की हैंडलिंग इसकी सबसे बड़ी खूबी है। इसमें 8.37 kW की पावर और 11.2 Nm टॉर्क के साथ 124.8 cc का इंजन लगा है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस बाइक में 5-इंच का TFT मीटर कंसोल दिया है। इस बाइक में स्प्लिट सीट दी गई है जो इसे स्पोर्टी लुक देने में मदद करती है और साथ ही यह काफी आरामदायक भी है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसके  फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। एक लीटर में यह बाइक 55-60 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 95,219 रुपये से शुरू होती है।

Honda SP 125

यह होंडा की यह एक सेमी स्टाइलिश बाइक है। इसमें 125cc का इंजन दिया है जोकि 10.72 bhp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। बाइक का डिजाइन बहुत ज्यादा स्पोर्टी नहीं है। ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। बाइक में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है जोकि कई फीचर्स के साथ आता है। अगर आप 125 इंजन में सिंपल डिजाइन वाली खरीदने का मन बना रहे हैं तो Honda SP 125 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। एक लीटर में यह बाइक 58 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर करती है। बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 86,747 रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ