Bajaj Pulsar NS: बजाज ऑटो की पल्सर सीरीज अपने स्पोर्टी डिजाइन और परफॉरमेंस के लिए जानी जाती हैं। राइडर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अब बजाज ने अपनी पॉपुलर पल्सर NS सीरीज को एडवांस्ड फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Pulsar NS125, Pulsar NS160 और Pulsar NS200 शामिल हैं। ये तीनों बाइक्स सीधे तौर पर यूथ को टारगेट करती हैं और यही वजह है कि बजाज ने इन बाइक्स के डिजाइन को स्पोर्टी रखा है। पल्सर NS सीरीज का सीधा मुकाबला TVS और Honda से माना जा रहा है।
नई पल्सर NS सीरीज में अब मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स
नई पल्सर NS200 और NS160 में अब ब्लूटूथ की सुविधा मिल रही है। इस फीचर की मदद से अब आप अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं और राइड के दौरान कॉल्स का आनंद उठा सकते हैं। इतना ही नहीं इन बाइक्स में अब LCD कंसोल भी दिया है जोकि कई फीचर्स से लैस है। खास बात ये है कि इसमें Turn by Turn नेविगेशन की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं रियल टाइम माइलेज का पता चलता है, यहां आपको बचे हुए फ्यूल में बाइक कितनी और चलेगी इसकी भी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा NS200 और NS160 में नई हेडलाइट के साथ LED DRLs की भी सुविधा मिलती है। इसके साथ ही पल्सर NS125 में भी नया मीटर कंसोल दिया गया है।
डिजाइन, इंजन और पावर
पल्सर NS200 में 200 cc का इंजन लगा है जोकि 24.5 PS की पावर देता है जबकि NS160 में 160cc का इंजन मिलेगा जोकि 17.2 PS की पावर देता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए दोनों ही बाइक्स में Dual चैनल ABS की सुविधा मिलती है। दोनों ही बाइक्स के फ्रंट में 300mm और रियर में 230mm डिस्क ब्रेक दिए गये हैं। इसके अलावा इन बाइक्स में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
कीमत और वेरिएंट
बजाज पल्सर NS200 की एक्स-शो रूम कीमत 1,57,427 रुपये है जबकि पल्सर NS160 की एक्स-शो रूम कीमत 1,45,792 है। ये दोनों ही मॉडल्स 3 कलर्स में उपलब्ध होंगे जिनमें ब्लैक, वाइट और रेड कलर शामिल हैं। इसके अलावा नई पल्सर NS125 की कीमत 1,04,922 रुपये है।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
5 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
8 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
9 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines