Bajaj Pulsar NS सीरीज स्पेशल एडिशन में हुई लॉन्च, अब जान पाएंगे असली माइलेज

2024 Bajaj Pulsar NS Editions launched: बजाज ने अपनी पॉपुलर पल्सर NS सीरीज को एडवांस्ड फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Pulsar NS125, Pulsar NS160 और Pulsar NS200 शामिल हैं। ये सभी बाइक्स सीधे तौर पर यूथ को टारगेट करती हैं। पल्सर NS सीरीज का सीधा मुकाबला TVS और Honda से माना जा रहा है।

Bajaj Pulsar NS

Bajaj Pulsar NS: बजाज ऑटो की पल्सर सीरीज अपने स्पोर्टी डिजाइन और परफॉरमेंस के लिए जानी जाती हैं। राइडर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अब बजाज ने अपनी पॉपुलर पल्सर NS सीरीज को एडवांस्ड फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Pulsar NS125, Pulsar NS160 और Pulsar NS200 शामिल हैं।  ये तीनों बाइक्स सीधे तौर पर यूथ को टारगेट करती हैं और यही वजह है कि बजाज ने इन बाइक्स के डिजाइन को स्पोर्टी रखा है। पल्सर NS सीरीज का सीधा मुकाबला TVS और Honda से माना जा रहा है।

नई पल्सर NS सीरीज में अब मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स

नई पल्सर NS200 और NS160 में अब ब्लूटूथ की सुविधा मिल रही है। इस फीचर की मदद से अब आप अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं और राइड के दौरान कॉल्स का आनंद उठा सकते हैं। इतना ही नहीं इन बाइक्स में अब LCD कंसोल भी दिया है जोकि कई फीचर्स से लैस है। खास बात ये है कि इसमें Turn by Turn नेविगेशन की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं रियल टाइम माइलेज का पता चलता है, यहां आपको बचे हुए फ्यूल में बाइक कितनी और चलेगी इसकी भी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा NS200 और NS160 में नई हेडलाइट के साथ LED DRLs की भी सुविधा मिलती है। इसके साथ ही पल्सर NS125 में भी नया मीटर कंसोल दिया गया है।

डिजाइन, इंजन और पावर

पल्सर NS200 में 200 cc का इंजन लगा है जोकि 24.5 PS की पावर देता है जबकि NS160 में 160cc का इंजन मिलेगा जोकि 17.2 PS की पावर देता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए दोनों ही बाइक्स में Dual चैनल ABS की सुविधा मिलती है। दोनों ही बाइक्स के फ्रंट में 300mm और रियर में 230mm डिस्क ब्रेक दिए गये हैं। इसके अलावा इन बाइक्स में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

कीमत और वेरिएंट

बजाज पल्सर NS200 की एक्स-शो रूम कीमत 1,57,427 रुपये है जबकि पल्सर NS160 की एक्स-शो रूम कीमत 1,45,792 है। ये दोनों ही मॉडल्स 3 कलर्स में उपलब्ध होंगे जिनमें ब्लैक, वाइट और रेड कलर शामिल हैं। इसके अलावा नई पल्सर NS125 की कीमत 1,04,922 रुपये है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ