हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नई लॉन्च Bajaj Pulsar N160 से सस्ती हैं ये 2 बाइक, जानें क्या है माइलेज और फीचर्स?

Bajaj Pulsar N160 में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं, यह बाइक लॉन्ग रूट के लिए 14 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक के साथ आती है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और आरामदायक सस्पेंशन पावर मिलता है।

विज्ञापन
Bajaj Pulsar N160

2024 Bajaj Pulsar N160 comparison with Honda SP160 & Hero Xtreme 160R details in Hindi: बजाज की पल्सर हाई स्पीड और डैशिंग लुक्स में आती है, अब कंपनी ने Bajaj Pulsar N160 में नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इस नई बाइक में कंपनी लंबी दूरी के सफर के लिए 164cc हाई पावर इंजन ऑफर कर रही है। बाइक में हाई पिकअप के लिए सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह हाई माइलेज बाइक लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आती है, जो जल्दी से हीट नहीं होता है और 16hp की पावर पर 8,750 rpm और 14.7Nm की पावर पर 6,750rpm जनरेट करता है।

 

 

नई Bajaj Pulsar N160 में पुरानी से अलग क्या?

कंपनी ने अपनी नई बाइक में USD fork सस्पेंशन पावर दिए हैं, ये सस्पेंशन टूटी सड़कों पर राइडर को झटकों से बचाते हैं और स्मूथ राइड देते हैं। इसके अलावा नई बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे आप अपना मोबाइल और अन्य कोई भी गेजेट उससे कनेक्ट कर सकते हैं। नई बाइक में एलसीडी कंसोल मिलेगा, जो इसे स्मार्ट लुक देगा, इसमें नए कलर्स के अलावा तीन ड्राइविंग मोड Road, Rain और Off-Road इंट्रोड्यूस किए गए हैं। जिससे यह बारिश और कच्ची सड़कों पर भी आसानी से निकल जाएगी।

 

Bajaj Pulsar N160

 

Bajaj Pulsar N160 की कीमत क्या है?

कंपनी अपनी इस बाइक को 1.40 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर कर रही है। इसमें यूएसबी चार्जर दिया गया है। यह बाइक 120 kmph की टॉप स्पीड देती है। बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, ये सिस्टम दोनों टायरों से जुड़ा रहता है और इससे बाइक को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

 

Bajaj Pulsar N160 की माइलेज कितनी है?

कंपनी का दावा है कि यह बाइक 42 kmpl की माइलेज देती है। यह बाइक 120 kmph की टॉप स्पीड आसानी से निकाल लेती है। बाइक का कुल वजन 152 kg का है, जिससे इसे कंट्रोल करना आसान है। बाइक में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। यह बाइक लॉन्ग रूट के लिए 14 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक के साथ आती है। बाजार में यह बाइक अपने प्राइस सेगमेंट में Honda SP160 और Hero Xtreme 160R से मुकाबला करती है। आइए इन दोनों बाइक्स के बारे में भी आपको बताते हैं।

 

 

Honda SP160 में 108 kmph की टॉप स्पीड और 50 Kmpl की माइलेज

यह बाइक शुरुआती कीमत 1.17 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। बाइक में हाई स्पीड के लिए 13.27 bhp की पावर और 14.58 Nm का टॉर्क मिलता है। होंडा की यह बाइक 108 kmph की टॉप स्पीड देती है। कंपनी का दावा है कि यह 50 Kmpl की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। बाइक की लंबाई 2061 mm की है और इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

 

क्या Honda SP160 खरीदने लायक है? इसमें कौन से फीचर्स मिलते हैं?

  • इसमें दो वेरिएंट आते हैं और डिजिटल कंसोल दिया गया है।
  • आरामदायक सफर के लिए बाइक की सीट हाइट 796 mm की है।
  • बाइक में 162.71 cc का इंजन मिलता है और यह 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है।
  • बाइक में 139 kg का वजन है और इसमें सिंपल हैंडलबार और एलईडी लाइट दी गई हैं।

 

 

 

 

होंडा SP160 की खूबियां और खामियां

  • हाई परफॉमेंस इंजन मिलता है।
  • हाई माइलेज और स्पीड
  • कीमत और कम की जा सकती थी।
  • बिल्ड क्वालिटी को इम्प्रूव कर सकते हैं।

 

Hero Xtreme 160R

 

Hero Xtreme 160R में मिलते हैं ये फीचर्स

  • बाइक शुरुआती कीमत 1.21 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है।
  • इसमें 55.47 kmpl की माइलेज निकलती है।
  • सेफ्टी के लिए बाइक में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
  • हीरो अपनी इस बाइक में 17-inch के अलॉय व्हील ऑफर कर रही है।
  • बाइक में सभी-LED लाइट दी गई हैं।
  • इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और USB चार्जिंग पोर्ट मिलता है।
  • बाइक में चार कलर ऑप्शन और आरामदायक सीट डिजाइन दिया गया है।
  • बाइक में अलॉय व्हील और सिपंल हैंडलबार आता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें