Bajaj Pulsar N125: बजाज ऑटो की बाइक्स फैमिली क्लास से ज्यादा यूथ को टारगेट करती हैं। कंपनी ने अपनी अब 125cc बाइक सेगमेंट में अपनी नई Pulsar N125 को लॉन्च कर दिया है। 125cc बाइक सेगमेंट में नई पल्सर 125 फ़ास्ट बाइक है। कंपनी की ओर से इस बाइक को कुल दो वेरिएंट में लाया गया है। इस बाइक का सीधा मुकाबला हौंडा शाइन से लेकर हीरो Xtreme 125 से होगा। आइये जानते हैं इस बाइक की कीमत से लेकर इंजन और फीचर्स के बारे में।
इंजन और पावर
इंजन को बात करें तो बजाज ऑटो की नई पल्सर 125 में एक दम नया 125cc का इंजन दिया है को 12PS की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है। ये नया इंजन शांत है। लेकिन उतना ही पावरफुल भी है। देश में मौजूदा जितनी भी 125cc बाइक्स हैं उनमें नई Pulsar N125 काफी फ़ास्ट है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें 17 इंच के टायर दिए गए हैं। बाइक को सिंगल टोन और ड्यूल टोन रंगों के ऑप्शन और आकर्षक ग्राफिक्स के साथ लाया गया है।
फीचर्स
नई पल्सर 125 में कई शानदार फीचर्स देखने को मिलते हैं। बाइक में ISG, किक स्टार्ट, मोनोक्रोम एलसीडी के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को भी दिया गया है। यह बाइक भी स्प्लिट सीट के साथ ऑफर की गई है। इसमें 9.5 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलता है।
बाइक का व्हीलबेस 1295mm और ग्राउंड क्लियरेंस 198mm है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक के साथ CBS सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा बाइक में आईएसजी, किक स्टार्ट, मोनोक्रोम एलसीडी के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को भी दिया गया है। यह बाइक भी स्प्लिट सीट के साथ ऑफर की गई है।
Pulsar N125 की कीमत
Bajaj Pulsar N125 को दो वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 94,707 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 98,707 रुपये है। एक लाख रुपये से कम कीमत में बजाज ने नई पल्सर को लॉन्च करके ग्राहकों को तोहफा दिया है। नई Bajaj Pulsar N125 का सीधा मुकाबला Hero Xtreme 125 और TVS Raider से होगा।
फैमिली क्लास के लिए नहीं है ये नई Pulsar N125
बजाज की नई पल्सर N125 की सीट और डिजाइन स्पोर्ट्स बाइक जैसा है, इसलिए केवल यूथ के लिए है जबकि फैमिली क्लास को यह बाइक लुभाने में सफल नहीं हो पाएगी!
125cc सेगमेंट में ये भी हैं ऑप्शन
TVS Raider 125: इस से 125cc बाइक सेगमेंट में TVS Raider एक बेहतरीन बाइक है। इस बाइक की खूबी इसका गजब का बैलेंस है। डिजाइन और फीचर्स के मामले में यह बाइक निराश नहीं करती। बाइक में 124.8 cc का इंजन लगा है जोकि 8.37 kW की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क देता है। यह 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है।
एक लीटर में यह बाइक 60 किलोमीटर की माइलेज ऑफ़र करती है और यह माइलेज रियर टाइम है। बाइक के दोनों टायर्स में 17 इंच के टायर्स लगे हैं। TVS Raider की एक्स शो रूम कीमत 95,219 रुपये से शुरू होती है। इसकी रियल टाइम माइलेज 68-70kmpl है।
Hero Xtreme 125R: हीरोमोटोकॉर्पकी Xtreme 125R डिजाइन के मामले में एक अच्छी बाइक है, लेकिन राइडर के दौरान यह उतनी मजेदार नहीं है.. राइड के दौरान इसका बैलेंस मजेदार नहीं रहता। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 95,000 रुपये से शुरू होती है।
Xtreme 125R में कंपनी ने एकदम नया इंजन लगाया है। इस बाइक में 125cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन जो 11.5 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है एक लीटर में यह बाइक 66 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है।
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
6 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
8 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
12 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines