2024 Bajaj Pulsar N125: देश में 125cc बाइक सेगमेंट अब काफी बड़ा हो रहा है। नए-नए मॉडल लॉन्च के लिए तैयार हैं। होंडा शाइन 125 और TVS रेडर 125 जैसी कामयाब बाइक्स को कड़ी टक्कर देने के लिए अब बजाज ने फिर से कमर कस ली है। इन दोनों बाइक्स को कड़ी टक्कर देने के लिए और 125cc बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूती देने के लिए कंपनी अपनी नई बाइक Pulsar N125 पर काम कर रही है। आइये जानते हैं कब तक इस बाइक को लॉन्च किया जाएगा और कितनी होगी इसकी कीमत…
नई Pulsar N125 में पावरफुल इंजन
बजाज ऑटो नई Pulsar N125 पर काम कर रही है कई बात यह टेस्टिंग के दौरान देखी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि यह अब तक की सबसे फ़ास्ट 125cc इंजन वाली बाइक होगी। यह सीधे तौर पर Honda Shine 125 TVS Raider 125 और hero xtreme 125r को कड़ी टक्कर देगी ।
हाल ही में नई Pulsar N125 स्पॉट हुई और इसके डिजाइन के बारे में कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। बाइक में एक बड़ी एलईडी हेडलाइट, स्टाइलिश बड़ा फ्यूल टैंक, बड़ी सीट, ड्यूअल एलईडी टेललैंप और टर्न इंडिकेटर हैलोजन से लैस रहने वाले हैं।
छोटा लेकिन दमदार इंजन
नई बजाज पल्सर N125 के डिजाइन में मौजूदा पल्सर N150 की झलक देखने को मिल सकती है। खराब रास्तों के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक को शामिल किया जाएगा, इसके अलावा इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी।
इस बाइक में 17 इंच के व्हील्स देखने को मिलेंगे। लेकिन इस बाइक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम नहीं मिलेगा बल्कि कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसमें एक LCD स्पीडोमीटर मिलेगा जिसमें ब्लूटूथ की सुविधा मिलेगी। यानी यह बाइक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस होगी।
संभावित कीमत
इस बाइक में 125cc का एयर-कूल्ड इंजन लगाया जा सकता है। लेकिन अभी तक पावर और टॉर्क की जानकारी नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पल्सर N125 में N150 के इंजन का छोटा वर्जन देखने के लिए मिल सकती है। इसमें 125cc का एयर-कूल्ड इंजन लगाया जा सकता है। बाइक में पल्सर N150 की तरह ही अंडरबेली एग्जॉस्ट भी हो सकता है।
लेकिन सोर्स के मुताबिक इसमें अन्य 125cc बाइक्स से ज्यादा पावर मिलेगी। भारत में इस बाइक का सीधा मुकाबला हीरो एक्सट्रीम 125आर, टीवीएस रेडर 125 और होंडा शाइन 125 से होगा। पल्सर N150 की संभावित कीमत एक लाख रुपये हो सकती है। इस साल फेस्टिव सीजन में इस बाइक को लॉन्च कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan: इस राखी को बनाएं खास, बहन को गिफ्ट कर सकते हैं ये स्टाइलिश स्कूटर
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines