2024 Bajaj Chetak Electric Scooter Price Range Variants Features in Hindi: बजाज ऑटो ने मार्केट में 2024 चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,15,001 रुपये रखी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्रतिस्पर्धा TVS iQube, Hero Vida V1 और Ola S1 से होगी।
2024 चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के हैं दो वेरिएंट
2024 चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के दो वेरिएंट अर्बन और प्रीमियम है। चेतक जहां अर्बन मोटे ग्रे, साइबर व्हाइट, ब्रुकलिन ब्लैक और इंडिगो मेटैलिक ब्ल्यू रंगों में मार्केट में उपलब्ध है तो वहीं चेतक प्रीमियम हेजलनट, इंडिगो मेटैलिक ब्ल्यू और ब्रुकलिन ब्लैक रंग में लॉन्च हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, बजाज ऑटो ने जनवरी 2020 में लॉन्च होने के बाद से भारत में एक लाख से अधिक चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं । नई दिल्ली में 2024 चेतक अर्बन की कीमत 1,15,001 रुपये, जबकि प्रीमियम की कीमत 1,35,463 रुपये निर्धारित की गई है।
2024 Bajaj Chetak electric scooter के फीचर्स
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 2024 चेतक में नई 3.2kWh बैटरी है, जिसके कारण 127 किमी की हाई रेंज है। दावा किया गया है कि इसकी टॉप स्पीड 73 किमी प्रति घंटा है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिवर्स मोड भी दिया गया है।
चेतक प्रीमियम के साथ ऑनबोर्ड 800W चार्जर भी मिल रहा है। इसके साथ ही, चेतक प्रीमियम में 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले भी दिया गया है, जिसे अतिरिक्त TecPac के साथ लिया जा सकता है। यह टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, कॉल मैनेजमेंट और सबसे महत्वपूर्ण हिल होल्ड मोड जैसी अधिक सुविधाएं प्रदान करता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिवर्स मोड भी मिलता है।
अन्य चीजों के अलावा, चेतक प्रीमियम अनुक्रमिक रियर ब्लिंकर, सेल्फ-कैंसलिंग ब्लिंकर, लेफ्ट और राइट कंट्रोल स्विच, इलेक्ट्रॉनिक हैंडल और स्टीयरिंग लॉक, सीट स्विच और एक हेलमेट बॉक्स लैंप से भी लैस है। बजाज ऑटो ने चेतक में एक ‘ग्रीन स्कोर’ भी जोड़ा है, जो सवारों को अपने कार्बन पदचिह्न में कमी, ईंधन की खपत में कमी और मौद्रिक बचत की निगरानी करने की अनुमति देगा।
यह भी पढ़ें:
साल 2025 में फिर वापसी करेगी Ford, अपनी इस कार के नाम के पेटेंट का दिया आवेदन
Ducati इंडिया में लॉन्च करेगी अपनी फ्यूचरिस्टिक बाइक Hypermotard 698 Mono
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
5 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
7 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
9 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines