2024 TVS Jupiter 110: टीवीएस मोटर अपना नया ज्यूपिटर 110 भारत में 22 अगस्त को करने जा रही है। लॉन्च से पहले सोशल मीडिया पर इसका नया टीज़र पेश किया है। टीज़र में स्कूटर के बारे में कुछ दिलचस्प विवरण दिखाए गए हैं। माना जा रहा है कि इस बार नया जुपिटर होंडा एक्टिवा पर भारी पड़ सकता है। डिजाइन से लेकर इंजन तक के मामले में नया जुपिटर, मौजूदा मॉडल से न सिर्फ अलग होगा बल्कि फीचर्स के मामले में भी में एक्टिवा से एक कदम आगे हो सकता है।
डिजाइन में बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नया जुपिटर इस नए रंग-रूप के साथ आ रहा है। इसमें नई चेसिस मिल सकती है। इसमें नए इंजन और नया डिजाइन भी देखने को मिलेगा। टीजर में इसके फ्रंट लुक की थोड़ी सी झलक देखने को मिलती है। फ्रंट में LED डीआरएल के साथ टर्न इंडिकेटर्स दिए जायेंगे। नया स्कूटर कई नए कलर्स में उपलब्ध होगा।
मिल सकते हैं नए फीचर्स
सोर्स के मुताबिक नए TVS Jupiter 110 में कई नए फीचर्स को शामिल किया जा है। इसमें कुछ फीचर्स मौजूदा जुपिटर 125 से लिए जा सकते हैं। नए स्कूटर में यूएसबी पोर्ट की सुविधा मिलेगी, जहां आप अपने मोबाइल फोन को चार्ज कर सकते हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। बेहतर रोशिनी के लिए LED हेडलाइट दी जायेगी। इसकी टेललाइट को भी नया डिजाइन मिल सकता है। इसमें ग्राफिक्स नहीं मिलेंगे, यह सॉलिड कलर में ही आ सकता है।
मिल सकता है अपडेटेड इंजन
टीवीएस जुपिटर में इंजन तो वही होगा जो मौजूदा जुपिटर को पावर देता है लेकिन इस इंजन को पहले बेहतर करने की कोशिश की जा सकती है। ताकि पावर के साथ बढ़िया माइलेज भी मिले। मौजूदा मॉडल में 110cc का इंजन दिया जो 7.77bhp की पावर और 8.8 Nm का टॉर्क देता ही। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क और ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी।
स्पेस और स्टोरेज
सामान रखने के लिए नए जुपिटर में स्पेस को पहले से बेहतर किये जाने की उम्मीद है। इसे प्रैक्टिकल रूप दिया जा सकता है। फ्रंट में छोटा स्टोरेज मिल सकता है। इसके अलावा इसकी सीट के नीचे मिलने वाले स्पेस को बढ़ाया जा सकता है लेकिन यह कितना होगा इस बारे में अभी डिटेल्स नहीं आई है। नए जुपिटर की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्याद हो सकती है। इस स्कूटर को 75,000 रुपये की शुरूआती कीमत के आस-पास लॉन्च किया सकता है। यह अलग-अलग वेरिएंट में आएगा।
होंडा एक्टिवा 110 से सीधा मुकाबला
भारत में होंडा एक्टिवा 110 सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। पिछले महीने एक्टिवा की 195,604 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि जुपिटर की पिछले महीने कुल 74,663 यूनिट्स की बिक्री हुई। अब बिक्री ने अंतर काफी ज्यादा है, ऐसे में नया जुपिटर इतने लंबे गैप को कैसे कम करेगा ? यह देखने वाली बात होगी।
लेकिन नया जुपिटर 110, मौजूदा होंडा एक्टिवा 110 से काफी अलग होगा, डिजाइन से लेकर फीचर्स और इंजन तक के मामले में नया जुपिटर एक्टिवा पर भारी पड़ सकता है। जबकि एक्टिवा का डिजाइन अब पुराना हो चला है और यह अभी बेसिक फीचर्स के साथ ही आता है जबकि नये जुपिटर में कई बेस्ट इन क्लास और फर्स्ट इन क्लास फीचर्स को शामिल किया जाएगा। इस समय होंडा एक्टिवा की कीमत 78,376 रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: क्या पुराना इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहिए? ये 5 बातें रखें ध्यान वरना होगा घाटे का सौदा!
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
2 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
3 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
4 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
4 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
5 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines