New Honda Amaze: भले ही भारत में कॉम्पैक्ट सेडान कारों की सेल में गिरावट देखने को मिल रही हो लेकिन अभी भी काफी लोग इस सेगमेंट को खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे ही ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए हौंडा कार्स इंडिया अब कॉम्पैक्ट सेडान कार अमेज का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है। इस बार अमेज में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
नए मॉडल में न सिर्फ नया डिजाइन देखने को मिलेगा बल्कि इसमें एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया जाएगा। इतना ही नहीं कार में नए अपडेटेड फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा। फिलहाल इस कार की टेस्टिंग चल है। रिपोर्ट के मुताबिक इस कार को फेस्टिव सीजन के दौरान पेश किया जा सकता है। आइए इसकी खासियत और संभावित कीमत के बारे में जानते हैं।
Honda Amaze Facelift के फीचर्स
होंडा अमेज फेसलिफ्ट में इस बार कई बड़े बदलावों की उम्मीद है। ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बानने के लिए कार में कई तरह के बदलाव किए जाएंगे। इस बार इसमें नया 360-डिग्री कैमरा, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया डिजिटल स्पीडोमीटर मिलेगा । सेफ्टी के लिए नए मॉडल में Level- ADAS के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सनरूफ और वेंटिलेटेड सीटें शामिल हो सकती हैं।
इंजन में नहीं होगा बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Honda Amaze Facelift के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इस कार में 1.2-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 89 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है। खबर ये भी आ रही है कि पेट्रोल वेरिएंट के बाद Honda नई Amaze Facelift को CNG मॉडल भी लॉन्च किया जा सकता है किया जाएगा।
फाइल फोटो
कैसा होगा नई अमेज का डिजाइन ?
नई होंडा अमेज़ फेसलिफ्ट का डिज़ाइन इस बार थोड़ा प्रीमियम हो सकता है। इसके डिजाइन में नयापन देखने को मिलेगा। यह अपने मौजूदा मॉडल से ज्यादा आकर्षित होगी। नई अमेज में सिटी और एलिवेट जैसी कारों का झलक दखने को मिल सकती है। भारत में इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Dzire से होगा। कीमत को लेकर अभी तक तो कोई जानकारी नहीं मिली लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे 7.20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: CNG कार की माइलेज को डबल कर देंगे ये 5 टिप्स, बारिश के बाद अब करें ये काम
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
6 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
9 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines