2023 Suzuki Ertiga: मारुति ने इस शानदार कार की नई जनरेशन से पर्दा हटाया, खूबियां होश उड़ा देंगी

Maruti Suzuki Ertiga 2023

Maruti Suzuki Ertiga 2023

2023 Suzuki Ertiga: भारत की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति-सुजुकी (Maruti Suzuki) ने लोकप्रिय MPV अर्टिगा (Ertiga) की नई जनरेशन पेश की है।

विज्ञापन

सुजुकी ने 2022 फिलीपीन इंटरनेशनल मोटर शो (PIMS) में 2023 Suzuki Ertiga को पेश किया है। सुजुकी कंपनी ने इस नई अर्टिगा में डिजाइन के साथ इंटीरियर को भी अपडेट किया है। वहीं, परफॉर्मेंस के लिहाज से देखें तो इस कार में पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी  दिया गया है।

विज्ञापन

वहीं लुक्स के मामले में 2023 Suzuki Ertinga को ग्रिल, फ्रंट बंपर, व्हील कवर और डिज़ाइन में नया रूप दिया गया है। कार के अंदर झांकने पर भी एक फ्रेश फील मिलता है। कार के केबिन में डैशबोर्ड पर नए मेटैलिक टीक फॉक्स वुड ट्रिम मिलता है। वहीं इस कार में पहले से ज्यादा प्रीमियम सीटें दी गई हैं।

विज्ञापन
ertiga 2022

Ertiga 2023

नई Ertiga में क्या है खास?

2023 Suzuki Ertiga में 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट के बजाय 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें स्मार्टप्ले प्रो तकनीक है जो वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टेड कार फीचर्स में कार ट्रैकिंग, टो अवे अलर्ट और ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, ओवर स्पीडिंग अलर्ट और रिमोट फंक्शन शामिल हैं।

विज्ञापन


360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा


अपडेटेड अर्टिगा में 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा है। भारत में इस कार को अगले साल लॉन्च किया जाएगा। ये सभी स्पेक्स भारत के स्पेक मॉडल में भी पेश किए जाएंगे। 2023 सुजुकी एर्टिगा कार सुजुकी की स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 1.5 लीटर 4 सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है। इसमें लिथियम-आयन बैटरी और स्टार्टर जनरेटर भी है। तो यह कार अच्छा माइलेज देगी।

अभी पढ़ें – Honda Activa Sale Report: फेस्टिव सीजन से पहले इस स्कूटर ने गाड़े झंडे, ग्राहकों को आ रहा है सबसे ज्यादा पसंद

(ये रिपोर्ट News24 website के साथ इंटर्नशिप कर रहे देवांश शंखधार ने तैयार की है।)

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ